Thursday, February 12

RCBW vs MIW, WPL 2025: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का 19वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम पर आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में मुंबई का दबदबा रहा है। हरमन प्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की निगाहें इस मैच पर रहेंगी क्योंकि अभी वह पॉइंट्स टेबल में 8 अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं अगर आज के मैच में उन्हें जीत मिलती है तो 2 अंको के साथ वह अंकतालिका में टॉप पर पहुँच जाएंगे। 

फाइनल के लिहाज से मुंबई इंडियंस के लिए अहम मुकाबला 

RCBW vs MIW, WPL 2025
RCBW vs MIW, WPL 2025/Getty Images

मुंबई वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। आरसीबी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में आज अगर वह जीतने में कामयाब होती हैं तो उनके पास दिल्ली कैपिटल्स को पछाड़कर पहले पायदान पर आने का भी मौका रहेगा। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में जगह मिलती है। 

पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति 

WPL 2025 के पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस वीमेंस की टीम10-10 अंको के साथ क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, गुजरात जायंट्स 8 के अंको के साथ तीसरे स्थान पर है। यूपी वारियर्ज 6 और आरसीबी 4 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। 

जीत के साथ ख़त्म करना चाहेगी स्मृति मंधाना 

RCBW vs MIW, Smriti Mandhana
RCBW vs MIW, Smriti Mandhana/Getty Images

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर मौजूद है। स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया था।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम ने एश्ले गार्डनर 79 रन और बेथ मूनी की 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम से ऋचा घोस 64 और एलिस पेरी 57रनों की दमदार पारी के दम पर सिर्फ 18.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया था।     

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version