WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में आज वीरवार 29 जनवरी को 18वां मुकाबला यूपी वॉरियर्ज़ महिला क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में ही खेला जाएगा। वहीं यह मैच आज शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि इस मैच का टॉस आज शाम 6:30 बजे होगा।
इन दोनों टीमों के बीच आज हमें एक हाई-वोल्टेज मुकाबला भी देखने को मिलेगा। क्यूंकि एक तरफ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद RCBW है, तो दूसरी ओर UPW प्लेऑफ की उम्मीदों को ज़िंदा रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। आइए इस मैच से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट, मौसम और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के बारे में भी जान लेते हैं।
पिच रिपोर्ट :-

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। लेकिन यहां पर भी दूसरी पारी में ओस का असर ज़्यादा देखने को मिलता है। इसके चलते हुए गेंदबाज़ों को पकड़ बनाने में परेशानी हो सकती है। तभी तो आज ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है। वहीं इस मैदान पर औसत स्कोर 160 से 170 रन के बीच रहता है।
ऐसा रहने वाला है आज मौसम :-
कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा में आज मैच के दिन का मौसम क्रिकेट के लिए काफी अनुकूल रहने की उम्मीद है। क्यूंकि आज यहां पर अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

वहीं आज यहां पर आर्द्रता का स्तर करीब 55 प्रतिशत रहेगा। इससे वातावरण हल्का ठंडा महसूस हो सकता है। लेकिन इस दौरान सबसे अच्छी बात यह है कि आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है।
हेड टू हेड रिकार्ड्स :-
विमेंस प्रीमियर लीग में अभी तक यूपी वॉरियर्ज़ महिला क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेले गए मैच काफी करीबी रहे हैं। लेकिन अभी हाल ही के वर्षों में खेलते हुए आरसीबी की महिला टीम ने अपनी बढ़त बनाई है।

विमेंस प्रीमियर लीग में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं। वहीं इन मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम ने 4 मैच जीते हैं जबकि यूपी की टीम ने 3 मैच जीते हैं। लेकिन आज के इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मैच देखने को मिल सकता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है :-
यूपी वॉरियर्स की टीम : मेग लेनिंग (कप्तान), दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टन, फोबी लिचफील्ड, शिखा पांडे, आशा शोभना, डिएंड्रा डॉटिन, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल, क्लो ट्रायोन, जी त्रिशा, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), सिमरन शेख, श्वेता सहरावत, सुमन मीना और तारा नॉरिस।
आरसीबी की टीम : स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, सायली सतघारे, लॉरेन बेल, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, ग्रेस हैरिस, राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, जॉर्जिया वोल, लिनसे स्मिथ, दयालन हेमलता, प्रेमा रावत, गौतमी नाइक और कुमार प्रथ्यूषा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

