WPL: इस समय विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का सीजन खेला जा रहा है। इसके चलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने विमेंस प्रीमियर लीग में अपने 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। वहीं अब वह ऐसा करने वाली इस टूर्नामेंट की चौथी बल्लेबाज बन गईं हैं। इसके अलावा उन्होंने यह उपलब्धि 20 जनवरी को वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ 29 रन की पारी के दौरान हासिल की थी। आइए अब ऐसे में WPL इतिहास में 1,000 से ज्यादा रन किन बल्लेबाजों ने बनाए हैं, वह भी जान लेते हैं।
4. शेफाली वर्मा :-
दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने WPL में अभी तक कुल 32 मैचों में खेलते हुए 34.96 की बल्लेबाजी औसत और 155.04 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 1,014 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक भी आए हैं। क्यूंकि इस लीग में कम से कम 500 रन बनाने वाली किसी भी अन्य बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 145 का भी नहीं है।

इसके अलावा दिल्ली की इस सलामी बल्लेबाज ने WPL में अभी तक 53 छक्के भी लगाए हैं। जबकि इस लीग में किसी अन्य बल्लेबाज ने 40 छक्के भी नहीं लगाए हैं। वहीं WPL में उनका सर्वोच्च स्कोर 84 रन का है। वह इस सूची में अब चौथे पायदान पर भी आ गई हैं।
3. हरमनप्रीत कौर :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम आता है। क्यूंकि WPL 2026 सीजन की शुरुआत में हरमनप्रीत कौर 1,000 WPL रन पूरे करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं थीं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक 33 WPL मैचों में खेलते हुए 43.64 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 1,091 रन बनाए हैं।

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक भी आए हैं। इस बीच उनका WPL में सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 95 रन का रहा है। जबकि इस लीग में उनका स्ट्राइक रेट 143.55 भी शानदार है। इसके अलावा इस बीच सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अभी तक अपनी टीम को दो WPL खिताब भी दिलाए हैं।
2. मेग लैनिंग :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर यूपी वॉरियर्स की कप्तान मेग लैनिंग का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने इस लीग में अभी तक 32 मैचों में खेलते हुए 39.48 की बल्लेबाजी औसत से 1,145 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 126.37 की रही है।

इसके अलावा लैनिंग ने WPL के पहले तीनों सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को फाइनल में भी पहुंचाया था। इसके अलावा वह अभी तक इस लीग में 11 अर्धशतक भी लगा चुकी हैं। जबकि इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 92 रन का रहा है।
1. नैट साइवर-ब्रंट :-
WPL में सबसे पहले 1,000 रन बनाने वाली बल्लेबाज कीवी टीम की खिलाड़ी नैट साइवर-ब्रंट बनी थीं। वहीं इस लीग में वह MI की तरफ से खेल रहीं हैं। तभी तो अभी तक WPL में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं।

वहीं अभी तक WPL में उन्होंने 34 मैचों में खेलते हुए 47.92 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 1,246 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान उनका 142.72 का स्ट्राइक रेट शानदार रहा है। इसके अलावा उन्होंने WPL में अभी तक कुल 11 एअर्द्धशतक भी लगाए हैं। जबकि इस लीग में खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 80 रन का रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

