IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच इस समय दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। वहीं इस मैच के पहले दिन ही भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ दिया है। इसके अलावा साई सुदर्शन ने भी 87 रनों की पारी खेलकर उनका अच्छा साथ निभाया है। अपने इस शानदार शतक के चलते हुए यशस्वी जायसवाल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एक बड़ा कारनामा कर दिया है। लेकिन अभी वह दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा से पीछे हैं।
दूसरे नंबर पर पहुंचे यशस्वी जायसवाल :-
भारत के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बतौर ओपनर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपना छठा शतक लगा दिया है। इसके चलते हुए अब जायसवाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर ओपनर शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। क्यूंकि अब उन्होंने दिमुथ करुणारत्ने और उस्मान ख्वाजा की बराबरी पर ली है।

इन दोनों ही दिग्गजों ने भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर ओपनर 6-6 शतक लगाए हैं। इसके अलावा इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम पर है। क्यूंकि उन्होंने WTC में ओपनिंग करते हुए कुल 9 शतक लगाए हैं।
जायसवाल टेस्ट में जड़ चुके हैं 7 शतक :-

भारत के युवा स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने साल 2023 में टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ ही टेस्ट में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक 26 टेस्ट मैचों में कुल 2356 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 7 शतक और 12 अर्धशतक भी आए हैं। तभी इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यशस्वी जायसवाल काफी शानदार बल्लेबाजी करते हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले ओपनर :-
रोहित शर्मा :- 9 शतक
यशस्वी जायसवाल :- 6 शतक
दिमुथ करुणारत्ने :- 6 शतक
उस्मान ख्वाजा :- 6 शतक
अब्दुला शफीक :- 5 शतक
केएल राहुल :- 5 शतक
डेविड वॉर्नर :- 5 शतक
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

