T20 International: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ डार्विन में हुए सीरीज के पहले टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस मैच में जीत के लिए मिले 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 161/9 का स्कोर ही खड़ा कर पाई थी। जबकि मेजबान टीम की तरफ से उनके युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए थे। आइए दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. क्वेना मफाका :-
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। क्यूंकि उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा वह अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

क्यूंकि इस मैच में खेलते हुए युवा तेज गेंदबाज ने टिम डेविड, मिचेल ओवन, बेन ड्वार्शुइस और एडम जैम्पा के विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा मफाका ने पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4 विकेट लेने में सफलता हासिल की है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दक्षिण अफ्रीकी :-

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4 विकेट लेने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी भी बने हैं। क्यूंकि उनसे पहले यह कारनामा काइल एबॉट, डेविड विसे और इमरान ताहिर ने किया था। तब इन सभी ने 3-3 विकेट लिए थे।
2. वेन पार्नेल :-
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने भी केवल 19 साल और 318 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 4 विकेट लेने का कारनामा किया था।

तब इस पूर्व स्टार बल्लेबाज ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 3.25 की इकॉनमी रेट के साथ 13 रन देकर इन 4 विकटों को लिया था। इसके बाद उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज की टीम जीत के लिए मिले 184 रन के लक्ष्य को तब हासिल नहीं कर पाई थी। इस मैच में अफ्रीका की जीत के बाद पर्नेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
3. लुंगी एनगिडी :-
साल 2017 में जोहान्सबर्ग में खेले गए टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के विरुद्ध काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने अपने स्पेल में केवल 19 रन देकर इन 4 विकटों को लिया था।

लेकिन उनसे इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी दक्षिण अफ्रीका की टीम उस मैच को हार गई थी। इस मैच में प्रोटियाज टीम ने पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर 113 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम ने इस लक्ष्य को केवल 7 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

