ZIM vs IRE: जिंबाब्वे क्रिकेट टीम और आयरलैंड की क्रिकेट टीम (ZIM vs IRE) के बीच इस समय एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आयरलैंड के खिलाफ चल रहे इस टेस्ट में जिंबाब्वे के एक खिलाड़ी ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बाद अब बल्लेबाजी से भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी है।

इस समय जिंबाब्वे और आयरलैंड (ZIM vs IRE) की टीम के बीच एकमात्र टेस्ट बुलावायो में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में जिंबाब्वे (ZIM vs IRE) के एक खिलाड़ी ने पहले तो काफी शानदार गेंदबाजी की। इसके बाद फिर उसने बल्लेबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। तभी तो अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर इस खिलाड़ी ने मुश्किल समय में आकर कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सभी क्रिकेट विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है
10वें नंबर के खिलाड़ी ने दिलाई टीम को बढ़त :-
जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के कई बल्लेबाजों को इस एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते हुए अच्छी शुरुआत तो मिली लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा सके। इसके चलते हुए वो सभी मैच में एक बड़ी पारी नहीं खेल पाए। लेकिन फिर भी जिंबाब्वे की टीम के लिए बल्लेबाज निक वेल्च एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 90 रन की पारी खेली। जब जिंबाब्वे क्रिकेट टीम का स्कोर 200 था तब वह 9वें विकेट के रुप में आउट हो गए।

फिर इसके बाद जिंबाब्वे टीम (ZIM vs IRE) के लिए 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी आए। तब उन्होंने 68 गेंद पर 47 रन की पारी खेलकर 11वें नंबर के बल्लेबाज ट्रेवर ग्वांडू नाबाद 18 के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। इसके चलते हुए उन्होंने इस मुकाबले में अपनी टीम को 7 रन की अहम बढ़त भी दिला दी है। इसके अलावा 11वें नंबर के बल्लेबाज ट्रेवर ग्वांडू का भी इस अहम साझेदारी में काफी बड़ा रोल रहा है। क्यूंकि वह 79 गेंद कर अंत तक नाबाद रहे।
ZIM vs IRE ब्लेसिंग मुजरबानी ने की घातक गेंदबाजी :-

जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने इस एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते हुए आयरलैंड क्रिकेट टीम (ZIM vs IRE) के खिलाफ काफी खतरनाक गेंदबाजी की थी। क्यूंकि उन्होंने 18 ओवर की गेंदबाजी में 58 रन देकर 7 आयरिश बल्लेबाजों को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया था। उनके अलावा मैच में नाग्वारा को 2 विकेट और ग्वांडू को भी 1 विकेट मिला था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने बनाए 260 :-
आयरलैंड क्रिकेट टीम (ZIM vs IRE) ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रन बनाए थे। इस टीम के लिए बल्लेबाज एंडी मैक्ब्रिन ने सबसे बड़ी नाबाद 90 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा बल्लेबाज मार्क अडेयर ने भी अपनी टीम के लिए 78 रन बनाए थे। तब इन दोनों के बीच 7वें विकेट के लिए हुई 127 रन की साझेदारी हुई थी। जिसके चलते हुए यह टीम 260 रनों तक पहुंच पाई थी।

इससे पहले आयरलैंड क्रिकेट टीम (ZIM vs IRE) ने केवल 82 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। तब इस टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। वहीं दूसरे दिन का का खेल समाप्त होने तक आयरलैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। अब आयरलैंड टीम की कुल बढ़त 76 रन की हो गई है। इस समय टीम के कप्तान बालबिर्नी 32 और कर्टिस कैंफर 14 पर बनाकर खेल रहे हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








