Saturday, March 14

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy) से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपना फैसला वापस ले लिया है। इसका फायदा इंग्लैंड क्रिकेट टीम को तो होगा ही साथ में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी इसका फायदा होने वाला है। क्यूंकि इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy) का मेजबान देश पाकिस्तान ही है। वहीं इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy) की शुरुआत भी आगामी 19 फरवरी से हो रही है।

Highest Score in Champions Trophy
image source via getty images

इसके अलावा इस मेगा इवेंट (Champions Trophy) का आयोजन करना पाकिस्तान के लिए कई प्रकार से काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। इससे पहले बीसीसीआई द्वारा भारतीय टीम को पाकिस्तान न भेजा भी उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। वहीं पाकिस्तान में स्टेडियम का पुननिर्माण भी उनके लिए काफी कठिन रहा है। इसके बाद फिर एक समस्या इंग्लैंड क्रिकेट टीम की तरफ से भी खड़ी हो गई थी। क्यूंकि अब इंग्लैंड के बोर्ड ने इसको समाप्त कर दिया है। इसके चलते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी अब फायदा होने वाला है।

Champions Trophy ईसीबी ने पहले क्या लिया था निर्णय :-

England cricket team
image source via getty images

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के आने के बाद से वहां पर महिलाओं के अधिकारों का लगातार हनन हुआ है। क्यूंकि वहां पर उनके खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। इसके बाद इंग्लैंड किकेट बोर्ड ने इसका विरोध करने के लिए चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया था। तब इसके चलते हुए इन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच काफी तनाव बढ़ गया था।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बदला अपना फैसला :-

इस बीच अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के मैच के बहिष्कार करने के फैसले को बदल दिया है। तभी तो अब ईसीबी की तरफ से यह कन्फर्म कर दिया गया है कि चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के दौरान इंग्लैंड की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पूर्व निर्धारित मैच को खेलेगी।

IND vs ENG: इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 में भारत को 26 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
image source via getty images

वहीं इसका फायदा इंग्लैंड को होने वाला है। क्यूंकि यदि इंग्लैंड इस मैच को नहीं खेलते तो तब पूरे अंक अफगानिस्तान की टीम को दे दिए जाते। इस बीच अब अगर अफगानिस्तान की टीम जीतेगी तभी उसको अंक मिलेंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को होगा बड़ा फायदा :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस फॉर्मेट की एक बड़ी टीम है। जबकि अफगानिस्तान की टीम ने पिछले कुछ साल में अपने बेहतरीन खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। इससे पहले साल 2023 के वनडे विश्व कप में भी अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड टीम को हराया था।

England Cricket Team
image source via getty images

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy) में इस बार आगामी 26 फरवरी को लाहौर के स्टेडियम में दोनों देशों के बीच मैच खेला जाने वाला है। इस मैच में एक बार फिर से स्टेडियम फुल रहने की पूरी संभावना है। तब इसका सीधा और पूरा फायदा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को होने वाला है। अब यदि यह यह मुकाबला नहीं हो पता तो ऐसे में पीसीबी को करोड़ों का नुकसान हो सकता था। तभी तो अब इंग्लैंड के अफगानिस्तान के साथ खेलने के फैसले ने पीसीबी को बड़े नुकसान से भी बचा लिया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version