Thursday, February 19

BAN vs ZIM Test: इस समय जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश की टीम से 3 विकेट से जीत लिया है। इसके चलते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने अब 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इन दोनों के बीच यह पहला टेस्ट मैच सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में जीत के लिए मिले 174 रन के लक्ष्य को जिम्बाब्वे ने चौथे दिन ही हासिल कर लिया। इस जीत में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट की अहम भूमिका रही। उन्होंने मैच की दोनों पारियों अर्धशतक लगाए।

जिम्बाब्वे की टीम ने जीता पहला टेस्ट :-

इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में खेलते हुए अपंने बल्लेबाज मोमिनुल हक के अर्धशतक (56) की मदद से 191 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जिम्बाब्वे की टीम ने भी पहली पारी में अपने बल्लेबाज बेनेट और सीन विलियम्स के अर्धशतकों की मदद से 273 रन बनाते हुए बढ़त हासिल की।

Brian Bennett
Brian Bennett

इसके बाद फिर बांग्लादेश की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए। तब उन्होंने जिम्बाब्वे की टीम को जीत के लिए 174 रन का लक्ष्य दिया। इसके बाद इस लक्ष्य को जिम्बाब्वे की टीम ने अपने बल्लेबाज बेनेट के अर्धशतक की मदद से हासिल कर लिया। इस तरह से उन्होंने पहले मैच में जीत हासिल की।

बेनेट ने दोनों पारियों में लगाए अर्धशतक :-

जिम्बाब्वे के दाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शानदार अर्धशतक लगाए। इस बीच उन्होंने अपनी पहली पारी में 10 चौकों की मदद से 57 रन बनाए थे।

Brian Bennett
Brian Bennett

जबकि अपनी दूसरी पारी में उन्होंने 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने अभी तक अपनी 5 पारियों में 36.62 की बल्लेबाजी औसत के साथ 293 रन बना लिए हैं। इस बीच हमें उनके बल्ले से 2 अर्धशतक और 1 शतक भी देखने को मिला है।

ब्लेसिंग मुजरबानी ने लिए कुल 9 विकेट :-

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने इस पूरे मैच में खेलते हुए कुल 9 विकेट हासिल किए। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 50 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया था।

Blessing Muzarabani
Blessing Muzarabani

जबकि मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 72 रन देकर 6 सफलताएं हासिल की। इसके अलावा टेस्ट करियर में उनका यह तीसरा 5 विकेट हॉल भी था। वहीं उन्होंने अभी तक 11 टेस्ट की 18 पारियों में 20.62 की गेंदबाजी औसत के साथ 50 विकेट लिए हैं।

मेहदी हसन ने लिए कुल 10 विकेट :-

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने इस मैच में काफी कमाल की गेंदबाजी की। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने जिम्बाब्वे की पहली पारी में 52 रन देकर कुल 5 विकेट लिए।

Zimbabwe cricket team
Zimbabwe cricket team

जबकि मैच की दूसरी पारी में भी उन्होंने 5 ही विकेट लिए। इसके अलावा यह उनके टेस्ट करियर का 12वां 5 विकेट हॉल भी था। उन्होंने अभी तक अपने टेस्ट करियर में 52 टेस्ट की 91 पारियों में 200 विकेट लिए हैं। लेकिन अपनी बल्लेबाजी के दौरान वह दोनों पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version