Thursday, February 19

Pahalgam Terrorist Attack: टीम इंडिया के हेड कोच और पूर्व सांसद गौतम गंभीर को एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार मेल भेजने वाले ने खुद को ‘ISIS कश्मीर’ से जुड़ा बताया है। मेल में साफ लिखा था, “I Kill U” ये धमकी गंभीर को 22 अप्रैल को दो अलग-अलग मेल के ज़रिए भेजी गई।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पर्यटकों को निशाना बनाकर की गई इस कायराना हरकत में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पहले भी मिल चुकी है ऐसी धमकी

Pahalgam Terrorist Attack, Gautam Gambhir
Pahalgam Terrorist Attack, Gautam Gambhir/Getty Images

गंभीर को इससे पहले भी 2021 में इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। तब भी मेल करने वाले ने खुद को ISIS कश्मीर से जोड़ा था। यानी ये कोई पहली बार नहीं है जब गंभीर को निशाना बनाया गया हो।

पहलगाम हमले के ठीक बाद आई धमकी

22 अप्रैल को ही जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई लोगों की जान गई थी। और अगले ही दिन गंभीर को ये धमकी मेल के ज़रिए भेज दी गई। टाइमिंग देखकर सवाल उठना लाज़मी है।

गंभीर ने दर्ज करवाई शिकायत

23 अप्रैल को गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस के राजेंद्र नगर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट

Pahalgam Terrorist Attack, Gautam Gambhir
Pahalgam Terrorist Attack, Gautam Gambhir/Getty Images

इस पूरे मामले को देखते हुए गंभीर की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस और बाकी एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। वहीं, मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश भी तेज़ी से की जा रही है

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version