Tuesday, June 16

IPL: आईपीएल 2025 के 42वें मैच में आज 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है। इस आईपीएल सीजन में यह टीम अभी तक 8 मैचों में से 5 में जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं आज इन दोनों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इसके अलावा आरसीबी टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल तहे हैं। आइए उनके राजस्थान की टीम के खिलाफ प्रदर्शन पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं कोहली :-

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 73 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

virat kohli
virat kohli

इसके अलावा उन्होंने इस आईपीएल सीजन 2025 में अभी तक 8 पारियों में खेलते हुए 64.40 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 140.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 322 रन बनाए हैं। इस सीजन में उनके बल्ले से अभी तक 4 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा इस आईपीएल सीजन में अभी तक आरसीबी की टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

अभी तक RR के खिलाफ विराट कोहली का प्रदर्शन :-

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अभी तक राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ खेले 32 मैच की 31 पारियों में 33.04 की बल्लेबाजी औसत और 121.29 की स्ट्राइक रेट के साथ 826 रन बनाए हैं।

virat kohli
virat kohli

इसके अलावा उन्होंने इस टीम के खिलाफ खेलते हुए एक शतक भी लगाया है। राजस्थान की टीम के खिलाफ उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाया है। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान की टीम के खिलाफ खेली आखिरी 3 पारियों में 62*, 33 और 113* रन का स्कोर बनाया है।

विराट कोहली का IPL करियर :-

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस समय आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हुए हैं। इस लीग में वह अब भी लगातार रन बना रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में 260 मैचों की 252 पारियों में खेलते हुए 39.27 की बल्लेबाजी औसत और 132.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 8,326 रन बना चुके हैं।

IPL 2025, Virat Kohli
IPL 2025, Virat Kohli/Getty Images

उनके अलावा आईपीएल में कोई भी बल्लेबाज अभी तक उनके आस पास भी नहीं है। आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 113 रन का रहा है। इस लीग में उन्होंने अभी तक 8 शतक और 59 अर्धशतक भी लगाए हैं।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोहली के आंकड़े :-

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस मैदान पर उन्होंने अभी तक कुल 92 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 39.35 की बल्लेबाजी औसत और 142.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,070 रन बना चुके हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

यहां पर उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 113 रन का रहा है। इस मैदान पर उन्होंने 4 शतक और 22 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं इस मैदान पर उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 2000 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version