Sunday, February 15

Javelin Throw: पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन एथलीट अरशद नदीम ने भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का भारत आने का न्योता ठुकरा दिया है। इस बीच उन्हीने कहा है कि, ” भारत में होने वाली एनसी क्लासिक प्रतियोगिता 24 मई को है, जबकि मैं 22 मई को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए कोरिया रवाना हो जाऊंगा।”

भारत नहीं आएंगे अरशद नदीम :-

Arshad Nadeem
Arshad Nadeem

पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कहा है कि, “मैंने बेंगलुरू में 24 मई को एनसी क्लासिक भालाफेंक टूर्नामेंट में भाग लेने का नीरज चोपड़ा का न्योता उन्होंने ठुकरा दिया है। क्यूंकि वह इस दौरान आगामी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे।

अरशद नदीम ने दी अपनी सफाई :-

पाकिस्तानी स्टार एथलीट अरशद ने इसके बाद कहा है कि, “भारत में एनसी क्लासिक प्रतियोगिता 24 मई को है, जबकि मैं 22 मई को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए कोरिया रवाना हो जाऊंगा।” इसके आगे उन्होंने कहा कि वह 27 से 31 मई तक कोरिया में होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिए इस समय काफी मेहनत कर रहे हैं। वहीं इससे पहले बीते सोमवार को मीडिया से बातचीत में नीरज ने कहा था कि, “मैंने अरशद को न्योता भेजा है और उसने कहा कि अपने कोच से बात करके अपना जवाब देगा।

Arshad Nadeem
Arshad Nadeem

लेकिन उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है।” पाकिस्तान के स्टार एथलीट अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। जबकि भारत के नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था। भारत में पहली बार नीरज चोपड़ा के साथ भालाफेंक प्रतियोगिता में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और जर्मनी के थॉमस रोलेर जैसे सितारे भाग ले रहे हैं।

बंगलूरू में होगी एनसी क्लासिक प्रतियोगिता :-

भारत में इस बार नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता का पहला चरण पर्याप्त रोशनी की कमी के कारण 24 मई को बंगलूरू के कांतिरावा स्टेडियम में होने वाली है। वहीं विश्व एथलेटिक्स द्वारा इस प्रतियोगिता को श्रेणी ए का दर्जा दिया गया है। इस बीच नीरज चोपड़ा ने कहा है कि, “मैं चाहता था कि यह प्रतियोगिता पंचकुला में आयोजित हो, लेकिन वहां स्टेडियम में रोशनी की व्यवस्था से संबंधित कुछ मुद्दे हैं।

Arshad Nadeem
Arshad Nadeem

विश्व एथलेटिक्स वहां पर 600 लक्स चाहती थी। लेकिन पंचकुला में इतनी रोशनी उपलब्ध नहीं थी और इसे तैयार करने में काफी समय लगेगा। इसके चलते हुए हमनें इस प्रतियोगिता को बंगलूरू के कांतीरवा स्टेडियम में स्थानांतरित करने का फैसला किया है। क्यूंकि हमारे पास वहां एक टीम है और वहां इसका आयोजन करना हमारे लिए बहुत आसान होगा।”

इस प्रतियोगिता में कई दिग्गज लेंगे हिस्सा :-

इस प्रतियोगिता का आयोजन नीरज और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स द्वारा भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) और विश्व एथलेटिक्स के सहयोग से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसमें शीर्ष वैश्विक और भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं।

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra

पेरिस ओलंपिक 2024 में एंडरसन पीटर्स ने कांस्य पदक जीता था। वह भी इसमें भाग ले रहे हैं। वहीं इस बार थॉमस रोहलर के अलावा केन्या के जूलियस येगो (2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक विजेता और 2015 विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता भी हैं) और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने भी अपनी भागीदारी की पुष्टि की है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version