Thursday, February 12

FIFA World Cup: फीफा विश्व कप 2026 इस बार एक ऐतिहासिक टूर्नामेंट बनने जा रहा है क्योंकि इसमें रिकॉर्ड 48 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। वहीं इस बार यह फुटबॉल विश्व कप संयुक्त रूप से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसके चलते हुए इन तीनों मेजबान देशों को अपने-आप टूर्नामेंट में जगह मिल गई है।

अफ्रीका से छह टीमें हुई पक्की :-

फीफा विश्व कप 2026 के लिए अफ्रीकी महाद्वीप से अभी तक छह देशों ने क्वालिफाई कर लिया है। क्यूंकि बीते दिन केप वर्डे ने इतिहास रचते हुए पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है।

FIFA World Cup Trophy
FIFA World Cup Trophy

इसी के साथ अफ्रीका की तरफ से जो टीमें अब तक क्वालिफाई कर चुकी हैं, उनमें अल्जीरिया, मिस्र, घाना, मोरक्को, ट्यूनीशिया और केप वर्डे शामिल हैं। वहीं यह पहली बार है जब केप वर्डे विश्व कप में खेलता दिखाई देगा। इसके अलावा यह अफ्रीकी फुटबॉल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

एशिया से छह देशों की हुई है एंट्री :-

FIFA World Cup Trophy
FIFA World Cup Trophy

इसके अलावा एशियाई महाद्वीप से भी अभी तक छह टीमों ने 2026 फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है। इनमें ऑस्ट्रेलिया, ईरान, जापान, जॉर्डन, दक्षिण कोरिया और उज्बेकिस्तान की टीम शामिल हैं। इसके अलावा एशिया को कुल आठ सीधे स्थान मिले हैं, जबकि एक टीम इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ के जरिए अपनी जगह बनाएगी।

यूरोप को मिले हैं सबसे ज्यादा स्थान :-

फुटबॉल की सबसे मजबूत महाद्वीप यूरोप को साल 2026 फुटबॉल विश्व कप के लिए इस बार 16 टीमों का सीधा कोटा मिला है। लेकिन अभी यूरोप की क्वालिफाइंग प्रक्रिया जारी है। वहीं अभी तक यह निश्चित हो गया है कि 16 यूरोपीय टीमें 2026 विश्व कप में हिस्सा जरूर ही लेने वाली हैं।

दक्षिण अमेरिका की ताकत है बरकरार :-

इसके अलावा दक्षिण अमेरिकी क्षेत्र से भी अभी तक की छह बड़ी टीमें साल 2026 फुटबॉल विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। इनमें अर्जेंटीना, ब्राज़ील, कोलंबिया, इक्वाडोर, पैराग्वे और उरुग्वे शामिल हैं। इसके चलते हुए इस महाद्वीप को छह सीधे स्थान मिले हैं, जबकि एक टीम इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में जाएगी।

FIFA World Cup Trophy
FIFA World Cup Trophy

इसके अलावा उत्तरी और मध्य अमेरिकी क्षेत्र को तीन सीधे स्थान मिले हैं। जबकि इस बार तीन मेजबान देश- अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा पहले से ही साल 2026 फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। वहीं इस क्षेत्र की दो और टीमें इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ के जरिए विश्व कप में जगह बनाने की कोशिश करेंगी।

ओशिनिया से न्यूजीलैंड को मिला टिकट :-

इसके अलावा ओशिनिया फुटबॉल कॉन्फेडरेशन को पहली बार विश्व कप में गारंटीड स्थान मिल गया है। क्यूंकि मार्च में न्यूजीलैंड ने साल 2026 फुटबॉल विश्व कप के लिए स्लॉट पक्का कर लिया था। जबकि न्यू कैलेडोनिया इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ के जरिए क्वालिफाई करने की दौड़ में शामिल हैं। इसके अलावा कुल छह टीमें इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में भिड़ेंगी। इनमें से दो टीमें विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेंगी। वहीं यह प्लेऑफ मार्च 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

अब तक क्वालिफाई करने वाली टीमें :-

मेजबान देश : अमेरिका, मेक्सिको, कनाडा

अफ्रीका : अल्जीरिया, केप वर्डे, मिस्र, घाना, मोरक्को, ट्यूनीशिया

एशिया : ऑस्ट्रेलिया, ईरान, जापान, जॉर्डन, दक्षिण कोरिया, उज्बेकिस्तान

दक्षिण अमेरिका : अर्जेंटीना, ब्राज़ील, कोलंबिया, इक्वाडोर, पैराग्वे, उरुग्वे

ओशिनिया : न्यूजीलैंड

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version