Nations Cup: भारतीय फुटबॉल टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच खालिद जमील ने सीएएफए नेशन्स कप के लिए अपनी 23 सदस्यीय टीम का चयन किया है। इसके चलते हुए अब भारतीय टीम मेजबान ताजिकिस्तान से आगामी 29 अगस्त को अपना पहला मैच खेलेगी। जबकि ईरान के खिलाफ उनका मैच एक सितंबर और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच चार सितंबर को खेला जाएगा। इस बीच अब खालिद जमील ने 29 खिलाड़ियों की मौजूदगी में हुए शिविर के बाद अंतिम भारतीय टीम का चयन कर लिया है।
23 सदस्यीय भारतीय फुटबॉल टीम का हुआ चयन :-
सीएएफए नेशन्स कप के लिए भारतीय फुटबॉल टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच खालिद जमील ने अपनी 23 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन भी कर लिया है। वहीं इस बार टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 29 अगस्त से हो रहा है।

इसके अलावा खालिद जमील अभी हाल ही में भारतीय फुटबॉल टीम के कोच बने हैं। इसके चलते हुए अब यह उनका पहला टूर्नामेंट भी है। वहीं भारतीय फुटबॉल टीम को इस बार ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में उनके अलावा मेजबान ताजिकिस्तान, गत चैंपियन ईरान और अफगानिस्तान की टीम भी मौजूद है।
ताजिकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान को शुरू करेगा भारत :-
इस टूर्नामेंट में भारतीय फुटबॉल टीम मेजबान ताजिकिस्तान से आगामी 29 अगस्त को अपना पहला मैच खेलेगी। जबकि ईरान के खिलाफ उनका मैच एक सितंबर और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच चार सितंबर को खेला जाएगा। इस बीच अब खालिद जमील ने 29 खिलाड़ियों की मौजूदगी में हुए शिविर के बाद अंतिम भारतीय टीम का चयन कर लिया है।

इसके अलावा मोहन बागान क्लब ने अपने सात खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के लिए छोड़ने से इनकार कर दिया है। क्योंकि यह प्रतियोगिता फीफा विंडो का हिस्सा नहीं है। इसके अलावा ईस्ट बंगाल के अनवर अली, नाओरेम महेश सिंह और जैकसन सिंह थोनाओजम पिछले शुक्रवार को ही टीम के शिविर से जुड़े हैं। जबकि जितिन एमएस क्लब के साथ अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करने के बाद बीते रविवार को शिविर का हिस्सा बने हैं। क्यूंकि खालिद जमील ने इन चारों को सीएएफए नेशन्स कप के लिए भारतीय टीम में चुना है।
सुनील छेत्री नहीं हैं इस टीम का हिस्सा :-

इसके अलावा भारत के अनुभवी गोलकीपर गुरप्रीत सिंह की टीम में वापसी हुई है। जबकि करिश्माई फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री टीम का हिस्सा नहीं हैं। क्यूंकि जमील ने उनको शिविर के लिए नहीं बुलाया है। वहीं मोहन बागान के लिस्टन कोलासो, मनवीर सिंह और सुभाशीष बोस भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। क्यूंकि उनके क्लब ने उन्हें राष्ट्रीय शिविर में भेजने से इनकार कर दिया था।

इस टूर्नामेंट के फॉर्मेट के अनुसार प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम आठ सितंबर को होने वाले प्ले ऑफ में जगह बनाएंगी। ग्रुप के उप विजेता दुशांबे में तीसरे स्थान के मुकाबले में खेलेंगे। जबकि ग्रुप विजेताओं के बीच फाइनल ताशकंद में खेला जाएगा। इससे पहले खालिद जमील जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच के रूप में भी काफी प्रभावित कर चुके हैं। लेकिन अब उनको भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ाना होगा। क्यूंकि भारतीय टीम को एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर में जूझना पड़ा है। इसके चलते हुए शुरुआती दो मैच के बाद उसका सिर्फ एक अंक है और टीम अंतिम स्थान पर चल रही है।
भारत फुटबॉल टीम इस प्रकार है :-
गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, ऋतिक तिवारी।
डिफेंडर: राहुल भेके, नाओरेम रोशन सिंह, अनवर अली, संदेश झिंगन, चिंगलेनसाना सिंह, हिंगथनमाविया राल्ते, मुहम्मद उवई।
मिडफील्डर: निखिल प्रभु, सुरेश सिंह वांगजाम, दानिश फारूक भट, जैकसन सिंह, बोरिस सिंह, आशिक कुरुनियन, उदांता सिंह, नाओरेम महेश सिंह।
फारवर्ड: इरफान यदवाड, मनवीर सिंह (जूनियर), जितिन एमएस, लालियानजुआला चांगटे, विक्रम प्रताप सिंह।
मुख्य कोच: खालिद जमील।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







