Saturday, February 7

Commonwealth Championships: टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारत की स्टार महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस बार भारत की स्टार महिला एथलीट मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलो भार वर्ग में क्लीन और जर्क को मिलाकर कुल 193 किलो (84+109 किलो) का भार उठाते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है।

मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण पदक :-

भारत की स्टार महिला भारोत्तोलक और टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने अपनी वापसी पर चमक बिखेरी है। इसके चलते हुए उन्होंने अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस बीच खेलते हुए उन्होंने महिलाओं के 48 किलो भार वर्ग में क्लीन और जर्क को मिलाकर कुल 193 किलो (84+109 किलो) का भार उठाते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है।

Mirabai Chanu
Mirabai Chanu

इसके अलावा भारत की दिग्गज महिला भारोत्तोलक चानू ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था। वहीं इस समय वह 31 वर्ष की हो गईं हैं। लेकिन इसके बाद से वह लगातार अपनी चोटों से जूझती रही हैं। तभी तो अब वापसी पर मीराबाई से राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद थी। इसके चलते हुए अब उन्होंने इस चैंपियनशिप में आशा के अनुरूप ही प्रदर्शन किया है।

Mirabai Chanu
Mirabai Chanu

इसके अलावा साल 2028 लॉस एंजिलिस खेलों के लिए अब मीराबाई ने नए ओलंपिक भार वर्ग लागू होने के बाद 49 किग्रा से 48 किग्रा में जाने का फैसला किया था। इसके चलते हुए अब मीराबाई ने इस 48 किग्रा भार वर्ग में अपना विश्व चैंपियनशिप खिताब और दो राष्ट्रमंडल खेलों के पदक भी जीते हैं। लेकिन अब उन्होंने बीते सोमवार से पहले साल 2018 के बाद से यहां पर प्रतिस्पर्धा नहीं की थी।

मीराबाई चानू की उपलब्धियां :-

मीराबाई चानू एक प्रसिद्ध भारतीय भारोत्तोलक खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 8 अगस्त 1994 को मणिपुर में हुआ था। साल 2020 में उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में 49 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता था। वहीं तब यह भारत के लिए भारोत्तोलन में किसी महिला द्वारा जीता गया पहला ओलंपिक पदक भी था।

Mirabai Chanu
Mirabai Chanu

इसके अलावा साल 2017 विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में वह स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बनीं थी। इसके अलावा उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता है। इसके लिए उनको भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version