World Championship: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में भी प्रदर्शन काफी खराब रहा है, क्यूंकि इसके पहले ही मैच में वह हारकर बाहर हो गए हैं। इसके अलावा लक्ष्य पिछले साल अगस्त में ओलंपिक में दिल तोड़ने वाले चौथे स्थान की यादों को कम करने के लिए पेरिस आए हैं, लेकिन शी ने अब इस मैच में उनको कोई मौका नहीं दिया। वहीं इस मौजूदा समय में शी काफी शानदार फॉर्म में हैं, क्यूंकि जनवरी साल 2024 से उन्होंने अभी तक अपने सभी नौ फाइनल जीते हैं।
पहले दौर में हारकर बाहर हुए लक्ष्य सेन :-

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में भी काफी खराब प्रदर्शन जारी है। क्यूंकि इसमें खेलते हुए वह अपना पहला ही मैच हार गए हैं। इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में लक्ष्य का सामना दुनिया के नंबर एक और शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के शी यूकी से हुआ है। लेकिन इस मैच में खेलते हुए वह सीधे गेम में हार गए। इस बीच अब लक्ष्य को 54 मिनट तक चले मैच में 17-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा है।
शी की लक्ष्य के खिलाफ यह चौथी जीत :-
चीन के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी शी यूकी को लंबी रैलियों में उलझाने और आक्रामक खेलने दिखाने के बावजूद लक्ष्य महत्वपूर्ण समय में काफी लड़खड़ा गए। इसके अलावा इस मैच में लक्ष्य शी के मजबूत डिफेंस तथा शानदार फिनिशिंग का तोड़ निकालने में विफल रहे।

इसके अलावा लक्ष्य पिछले साल अगस्त में ओलंपिक में दिल तोड़ने वाले चौथे स्थान की यादों को कम करने के लिए पेरिस आए हैं लेकिन शी ने अब इस मैच उनको कोई मौका नहीं दिया। वहीं इस मौजूदा समय में शी शानदार फॉर्म में हैं, क्यूंकि जनवरी साल 2024 से उन्होंने अभी तक अपने सभी नौ फाइनल जीते हैं।
ऐसा रहा मैच का हाल :-
इस मैच की शुरुआत काफी शानदार रही थी। क्यूंकि शुरुआत में ही 47 शॉट की रैली में सेन ने ‘लाइन कॉल’ का गलत आकलन करके अपना अंक गंवाया। इसके चलते हुए शी ने खेल में 3-2 की बढ़त बना ली। वहीं इसके बाद चीन के खिलाड़ी ने दो तेज स्मैश के साथ 10-6 की बढ़त बनाई। लेकिन लक्ष्य ने प्रतिद्वंद्वी की गलतियों का फायदा उठाकर वापसी करते हुए स्कोर 11-11 कर दिया।

इसके बाद फिर शी ने अपने दमदार स्मैश की बदौलत 14-11 की बढ़त बनाई। वहीं इसके बाद फिर लक्ष्य ने स्कोर 14-16 कर दिया। इसके बाद फिर शी ने 52 शॉट की रैली बाहर मारकर लक्ष्य को अंक दे दिया। जबकि दूसरे गेम में इन दोनों की शुरुआत काफी करीबी रही। क्यूंकि एक समय दोनों खिलाड़ी 5-5 से बराबरी पर थे। लेकिन इसके बाद फिर मैच में शी ने अपना दबदबा बना लिया।

इसके अलावा इसी मैच में चीन के खिलाड़ी ने 414 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से स्मैश भी लगाया और 14-9 की बढ़त बना ली। इसके बाद लक्ष्य ने स्मैश और नेट पर एक शानदार खेल की बदौलत वापसी करते हुए स्कोर 16-17 कर दिया। लेकिन फिर दो सहज गलतियां करके शी को 19-16 की बढ़त दिला दी। इसके बाद फिर लक्ष्य ने नेट पर दो अंक के साथ स्कोर 18-19 कर दिया। लेकिन इसके बाद एक शॉट नेट पर और दूसरा बाहर मारकर मैच शी की झोली में ही डाल दिया।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







