Saturday, February 7

US Open 2025 : मौजूदा चैंपियन बेलारूस की स्टार खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन 2025 में अपना पहला मैच जीत लिया है। इसके अलावा साल 2021 में यूएस ओपन जीतने वाली खिलाड़ी एम्मा रादुकानू ने केवल 18 साल की उम्र में एक क्वालिफायर के तौर पर खिताब जीतने के बाद यहां पर अब दोबारा से इसी टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीत लिया है। इस मैच में उन्होंने जापान की क्वालिफायर एना स्निबाहारा को 6-1, 6-2 से हराया है।

सबालेंका ने जीता पहला मैच :-

मौजूदा चैंपियन बेलारूस की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन 2025 में अपना पहला मैच जीत कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इस पहले मैच में उन्होंने स्विटरलैंड की खिलाड़ी रेबेका मासारोवा को 7-5, 6-1 से हराया है। इसके अलावा तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सबालेंका इस साल तीन ग्रैंडस्लैम में कोई भी खिताब नहीं जीत पाई है।

Aryna Sabalenka
Aryna Sabalenka

इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कहा कि, “मैं इस सत्र का समापन ग्रैंडस्लैम खिताब और नंबर वन रैंकिंग के साथ करना चाहती हूँ।” इसके बाद अब उनका दूसरे दौर में सामना पोलिना मुदेरमेतोवा से होने वाला है। वहीं इससे पहले उनको सबालेंका फरवरी में दुबई में हरा चुकी हैं।

रादुकानू ने भी जीता पहला मैच :-

इसके अलावा साल 2021 में अमेरिकी ओपन जीतने वाली एम्मा रादुकानू ने 18 वर्ष की उम्र में एक क्वालिफायर के तौर पर खिताब जीतने के बाद यहां दोबारा से इसी टूर्नामेंट में फिर से अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। इस मैच में उन्होंने जापान की क्वालिफायर एना स्निबाहारा को 6-1, 6-2 से हराया है।इससे पहले उन्होंने आज से चार साल पहले अमेरिकी ओपन का खिताब जीतकर सभी को चौंका दिया था।

Emma Radukanu
Emma Radukanu

लेकिन साल 2022 में वह पहले दौर में ही हार कर बाहर हो गई थी। जबकि साल 2023 में अपनी कलाई और टखने के आपरेशन के कारण वह खेल नहीं पाई थी। इसके अलावा पिछले साल भी वह पहले दौर में हारकर बाहर हो गई थी। वहीं अब 22 साल की ब्रिटेन की महिला टेनिस खिलाड़ी राडुकानू ने इस सत्र में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग में 70वें से 36वां स्थान हासिल कर लिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version