Sunday, February 8

पुर्तगाल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी दोनों ही वर्तमान समय के फुटबॉल जगत में सबसे महँ खिलाड़ी हैं। दोनों ने अपने करियर में कई सारे रिकॉर्ड ऐसे बनाए है, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन है। हालाँकि, रोनाल्डो ने भी कई सारे रिकॉर्ड ऐसे बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना खुद दिग्गज मेसी के लिए नामुमकिन है।

5 records of Cristiano Ronaldo which are impossible for Lionel Messi to break
Cristiano Ronaldo & Lionel Messi

रोनाल्डो ने अपने करियर में अब तक अलग-अलग क्लबों और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए 900 से भी ज्यादा गोल किए हैं, जबकि लियोनेल मेसी ने 800 से ज्यादा गोल किए हैं। रोनाल्डो और मेसी ने लंबे समय तक यूरोपियन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था और दोनों ने वह कई सारे कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यहाँ हम आपको क्रिस्टियानो रोनाल्डो द्वारा बनाए गए उन 5 रिकार्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें तोड़ना लियोनेल मेसी के लिए लगभग नामुमकिन है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 5 ऐसे रिकार्ड्स जिन्हें लियोनेल मेसी के लिए तोड़ना है नामुमकिन

5. यूईएफए चैंपियंस लीग इतिहास में सबसे ज्यादा गोल

Cristiano Ronaldo Most Goals In European Club Competitions
Cristiano Ronaldo | Most Goals In European Club Competitions

क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूईएफए चैंपियंस लीग इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं, जिस रिकॉर्ड को तोड़ना अब लियोनेल मेसी के लिए नामुमकिन है। रोनाल्डो ने चैंपियंस लीग इतिहास में 183 मैचों में 140 गोल किए हैं, जिसके चलते उन्हें मिस्टर चैंपियंस लीग का उपनाम भी दिया गया था। दूसरी ओर लियोनेल मेस्सी ने चैंपियंस लीग इतिहास में 162 मैचों में 129 गोल किए हैं।

4. एक यूईएफए चैंपियंस लीग सीज़न में सबसे ज़्यादा गोल

records of Cristiano Ronaldo which are impossible for Lionel Messi to break
Most assists In UEFA Champions League History/ © Getty Images

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक और रिकॉर्ड जो लियोनेल मेसी कभी नहीं तोड़ सकते, वह है चैंपियंस लीग के एक सीज़न में सबसे ज़्यादा गोल करने का रिकॉर्ड। दरअसल, रोनाल्डो ने 2015-16 सीज़न में 17 गोल करके यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हालाँकि, मेसी ने 2011-12 सीज़न में कुल 14 गोल दर्ज किए थे, लेकिन वह आगे कभी रोनाल्डो का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके।

3. लगातार 6 सीज़न में 50+ गोल स्कोर करना

Scoring 50+ goals in 6 consecutive seasons
Scoring 50+ goals in 6 consecutive seasons | records of Cristiano Ronaldo which are impossible for Lionel Messi to break

रोनाल्डो ने 2011 से 2016 के बीच रियल मैड्रिड के लिए लगातार 6 सीजन में 50 से ज्यादा गोल किए। हालाँकि, 2013 और 2014 के सीजन में चोटिल होने के चलते यह उपलब्धि नहीं हासिल कर सके। अब मेसी और रोनाल्डो दोनों ही अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं, इसीलिए अब इस उपलब्धि को पार करना मेसी के लिए नामुमकिन है।

2. यूईएफए चैंपियंस लीग के इतिहास में सबसे अधिक असिस्ट

Most Goals In A Single UEFA Champions League Season
Most Goals In A Single UEFA Champions League Season | records of Cristiano Ronaldo which are impossible for Lionel Messi to break

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम यूईएफए चैंपियंस लीग के इतिहास में सबसे ज़्यादा असिस्ट करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने स्पोर्टिंग सीपी, मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंटस के साथ खेलते हुए कुल 42 असिस्ट किए हैं। हालाँकि, मेसी ने बार्सिलोना के लिए खेलते हुए चैंपियंस लीग में 40 असिस्ट दर्ज किए हैं, लेकिन अब वह अमेरिकी क्लब इंटर मियामी के लिए खेलते हैं। इसीलिए, मेसी के लिए यह रिकॉर्ड तोड़ना लगभग नामुमकिन है।

1. यूरोपीय क्लब प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक गोल

UEFA Champions League All-Time Top Scorer
Ronaldo – UEFA Champions League All-Time Top Scorer

रोनाल्डो के नाम सभी यूरोपीय क्लब प्रतियोगिताओं में सबसे ज़्यादा गोल करने के रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपने करियर में कुल 197 मैचों में 145 गोल किए हैं। दूसरी ओर, लियोनेल मेसी के नाम 175 मैचों में 132 गोल दर्ज हैं। दोनों ही खिलाड़ी इस समय अलग-अलग महाद्वीपों के क्लब से खेलते हैं, इसीलिए अब वह फिर से यूरोपीय प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेंगे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version