Football: इंडियन सुपर लीग 2025-26 के सीजन को लेकर चली आ रही अनिश्चितता अब खत्म हो गई है। क्यूंकि अब सभी 14 क्लबों ने एआईएफएफ को लिखित रूप से अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। इसके चलते हुए अब इंडियन सुपर लीग का आगाज आगामी 14 फरवरी से होगा। इसके अलावा इस लीग में होम-एंड-अवे आधार पर कुल 91 मैच खेले जाएंगे।
सभी फुटबॉल क्लबों ने दी लिखित मंजूरी :-
बीती 6 जनवरी को भारत के केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने घोषणा की थी कि व्यावसायिक साझेदार की अनुपस्थिति के कारण रुकी हुई आईएसएल 14 फरवरी से शुरू होगी और इसमें सभी 14 क्लब हिस्सा लेंगे। लेकिन तब कुछ क्लबों ने केवल सैद्धांतिक रूप से इसमें अपनी भागीदारी की सहमति दी थी।

इसके अलावा अब इन सभी 14 क्लबों ने औपचारिक तौर पर लिखित पुष्टि कर दी है। इसके चलते हुए अब एआईएफएफ के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया है कि, “हां, अब सभी 14 क्लबों ने लिखित रूप में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।” इसके अलावा इनमें से कई क्लबों ने अपने घरेलू मुकाबलों के लिए प्रस्तावित स्टेडियमों का विवरण भी साझा कर दिया है।
आईएसएल में कुल 91 मैच खेले जाएंगे :-
इसके चलते हुए अब भारत की मशहूर फुटबॉल लीग आईएसएल में इस बार होम और अवे आधार पर कुल 91 मैच खेले जाएंगे। क्यूंकि इस बार एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने पहले ही कहा था कि लीग के संचालन के लिए एक गवर्निंग काउंसिल बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसको समिति को सभी व्यावसायिक फैसले लेने का अधिकार होगा।

इस बीच सूत्रों के अनुसार आईएफएफ और क्लबों के बीच मंगलवार को एक ऑनलाइन बैठक होने की संभावना है। इसमें गवर्निंग काउंसिल बोर्ड के गठन पर चर्चा की जाएगी। वहीं इस बैठक में 2025-26 सीजन के लिए प्रसारण और व्यावसायिक अधिकारों के चयन हेतु जारी किए जाने वाले अनुरोध प्रस्ताव सहित अन्य अहम मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

