Atalanta VS Leverkusen: अटलंता ने बेयर लीवरकुसेन को हराकर ‘यूईएफए’ यूरोपा लीग फुटबॉल कप का खिताब जीत लिया है. लीवरकुसेन इस सीज़न में सभी प्रतियोगिताओं में 51 मैचों में अजेय रहे थे। वहीँ अब अटलंता यूरोपा लीग जीतने वाली पहली इतालवी टीम भी बन गई। इस मैच में एटलांटा की तरफ से एडेमोला लुकमैन ने गोल की हैट्रिक लगाई।

जिसके चलते अटलांटा ने इस फाइनल मैच को 3-0 से जीत लिया है। स्पेन के पूर्व मिडफील्डर जाबी अलोंसो के मार्गदर्शन में लेवरकुसेन की टीम ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने बिना कोई मैच हारे जर्मनी में बुंडेसलीगा खिताब जीता था। वे सभी प्रतियोगिताओं में पूरे सीज़न में अपराजित रहने से केवल दो गेम दूर थे।

वहीँ यूरोपा लीग फाइनल में लेवरकुसेन का पक्ष स्पष्ट रूप से मजबूत माना जा रहा था। हालाँकि लेवरकुसेन के खिलाड़ी अटलंता के 66 वर्षीय कोच जियान पिएरो गैस्पेरिनी की सटीक योजनाओं को समझने से चूक गए। और इस मैच को एटलांटा ने जीत लिया। वहीँ अब लेवरकुसेन जर्मन कप जीतकर सीज़न का सफलतापूर्वक अंत करना चाहेगा।

वहीं अटलंता की टीम को पहले यूरोपीय प्रतियोगिताओं में बहुत कम सफलता मिली थी। तभी तो एटलांटा की यह टीम 61 साल तक कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाई थी. हालांकि अब गैस्पेरिनी के मार्गदर्शन में अटलांटा का खिताब का इंतजार खत्म हो गया है।

अटलांटा की टीम ने शुरू से ही इस फाइनल पर अपना दबदबा बनाये रखा। लुकमान, जो लंदन में पैदा हुए थे लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाइजीरिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, ने 12वें मिनट में अटलंता के लिए स्कोरिंग की शुरुआत की। फिर 26वें मिनट में लुकमैन ने अटलांटा की बढ़त दोगुनी कर दी।

अटलांटा ने लेवरकुसेन की रक्षापंक्ति पर लगातार दबाव बनाए रखा। दूसरे हाफ में 75वें मिनट में लुकमान ने अपनी हैट्रिक भी पूरी की. इसके बाद लेवरकुसेन वापसी नहीं कर पाए और उनका पूरे सीज़न अपराजित रहने का सपना टूट गया।

ये भी पढ़ें: महामुकाबले में किसका चलेगा सिक्का, गेंद दिखाएगी कमाल या फिर बल्ला मचाएगा धमाल, कैसा है पिच का मिजाज

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version