Baichung Bhutia: सरगुजा ओलंपिक 2026के समापन अवसर पर भारतीय फुटबॉल जगत के दिग्गज और पूर्व भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया ने समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जोहार सरगुजा से अभिवादन कर खिलाड़ियों में जोश भरते हुए उन्हें कड़ी मेहनत और अटूट संकल्प का मंत्र देते हुए कहा कि युवाओं को खेल जगत में अपनी पहचान बनाने के कड़ी मेहनत और लगन से खेलना होगा।

खिलाड़ी के लिए मेहनत और लगन जरुरी है :-

Baichung Bhutia
Baichung Bhutia

इस दौरान भूटिया ने सिक्किम से सरगुजा तक के अपने सफर का जिक्र करते हुए कहा कि भौगोलिक दूरियाँ प्रतिभा के आड़े नहीं आतीं हैं। इसके बाद उन्होंने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “मैं सिक्किम के एक बहुत छोटे से गाँव से निकलकर भारत के लिए खेल पाया हूं। मेरा गाँव सरगुजा से भी छोटा है। इसलिए आप यह कभी न सोचें कि आप किसी कोने में हैं तो आप प्रोफेशनल खिलाड़ी नहीं बन सकते हैं। इसके अलावा अपने मन से यह शंका भी निकाल दें और खुद पर पूरा विश्वास रखें।

भूटिया ने की छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना :-

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खेलों को दी जा रही प्राथमिकता की जमकर प्रशंसा की है। इसके बाद उन्होंने बस्तर ओलंपिक के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रही है।

Baichung Bhutia
Baichung Bhutia

वहीं इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं और खेल को प्राथमिकता दे रही है। इसके चलते हुए सुदूर क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा को बड़ा मंच मिला है। इस बीच खेल विधाओं को अवसर मिल रहा है। इसके आगे उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ से न केवल राष्ट्रीय खिलाड़ी, बल्कि ओलंपिक मेडलिस्ट भी निकलेंगे।”

सिंसियरिटी और हार्ड वर्क को बताया मूल मंत्र :-

इसके बाद उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकारी सहयोग और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ व्यक्तिगत मेहनत सबसे महत्वपूर्ण होती है। इसके आगे उन्होंने कहा कि सफलता के लिए फोकस्ड रहना, ईमानदारी से प्रयास करना और अंतिम तक हार न मानना ही सफलता की असली कुंजी है।

Baichung Bhutia
Baichung Bhutia

इसके बाद उन्होंने कहा कि शासन की इन पहलों का सकारात्मक परिणाम जल्द ही देश के खेल मानचित्र पर दिखाई देगा। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन, खेल युवा कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन को सरगुजा ओलंपिक में आमंत्रित करने के लिए अपना आभार प्रकट किया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version