Asian Squash Championship: खाड़ी देशों में में चल रहे संघर्षों के कारण इस्लामाबाद में 14-18 अप्रैल को होने वाली एशियाई टीम स्क्वैश चैंपियनशिप को स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते हुए अब एशियाई स्क्वैश महासंघ ने फिलहाल इस आयोजन को रद्द करते हुए इसे दोबारा से सितंबर में कराने की योजना बनाई है। इसके अलावा पाकिस्तान स्क्वैश महासंघ ने भी सभी टीमों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

एशियाई टीम स्क्वाश चैंपियनशिप हुई स्थगित :-

Asian Squash Championship
Asian Squash Championship

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अगले महीने होने वाली एशियाई टीम स्क्वैश चैंपियनशिप को इस मौजूदा समय में खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के कारण स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा इस बार यह चैंपियनशिप आगामी 4 से 18 अप्रैल के बीच होने वाली थी। इसके बाद अब एक अधिकारी ने बताया है कि एशियाई स्क्वैश महासंघ ने हमें बताया कि संघर्ष के कारण क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए इस समय यह टूर्नामेंट को करा पाना हमारे लिए संभव नहीं है।

Anahat singh and abhay
Anahat singh and abhay

इसके बाद उन्होंने कहा है कि इस युद्ध के हालात को सुधरने पर पाकिस्तानी स्क्वैश महासंघ सितंबर में इस टूर्नामेंट को दोबारा से करा सकता है। इसके अलावा यह पूछने पर कि क्या भारतीय स्क्वैश महासंघ ने भी अपनी टीम भेजने पर मंजूरी दी थी तो तब एक अधिकारी ने कहा कि इस समय सभी टीमों की भागीदारी की पुष्टि एशियाई महासंघ देख रहा है।

कैसा रहा है एशियाई स्क्वैश चैंपियनशिप का इतिहास :-

Indian Squash Team
Indian Squash Team

एशियाई स्क्वैश चैंपियनशिप का इतिहास लगभग 1980 के दशक से शुरू होकर अब तक विकास और रोमांच से भरा रहा है। इसमें पाकिस्तान और मलेशिया का शुरुआती दबदबा रहा है। इसके अलावा साल 2025 चेन्नई में स्क्वैश वर्ल्ड कप जीतकर भारत पहली बार विश्व चैंपियन बना था। वहीं यह तब एशियाई स्क्वैश के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version