Champions League: इस लीग के एक मुकाबले में बर्सिलोना की टीम 75वें मिनट तक 2–4 से पिछड़ रही थी। लेकिन इसके बाद स्पैनिश खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए टीम को जीत दिला दी। इसके अलावा अन्य मुकाबले में लिवरपूल की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए लिली को 2-1 से हरा दिया है।

इस जीत के साथ ही अब उन्होंने चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। जबकि एक अन्य (Champions League) मुकाबला बार्सिलोना और बेनफिका के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में बार्सिलोना ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बेनफिका को 5-4 से हरा दिया। इस मुकाबले में बार्सिलोना ने अंतिम 18 मिनट के अंदर तीन गोल दागकर जीत हासिल की।
Champions League लिवरपूल ने दर्ज की सातवीं जीत :-
इस मुकाबले में हार्वे इलियट ने विजयी गोल करते हुए अपनी टीम लिवरपूल को सातवीं जीत दिला दी। लेकिन इससे पहले मोहम्मद सलाह ने भी लिवरपूल की टीम के लिए खेल के 34वें मिनट में पहला गोल किया था। फिर इसके बाद लिली के लिए कनाडा के स्ट्राइकर जोनाथन डेविड ने भी खेल के 62वें मिनट में गोल करते हुए अपनी टीम को बराबरी पर ले आए।

इसके बाद लिली की टीम को इस (Champions League) मुकाबले में अंतिम आधे घंटे का खेल अपने 10 ही खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा था। वहीं लिवरपूल की टीम को इस लीग के अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए मुकाबले में केवल एक अंक की ही जरुरत थी। लेकिन लिवरपूल की टीम ने अपने विजय अभियान को जारी रखते हुए अगले चरण में प्रवेश किया।
अन्य मुकाबले में बार्सिलोना ने की जबरदस्त वापसी :-
इसके अलावा एक अन्य खेले गए (Champions League) मुकाबले में बर्सिलोना की टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की। यह टीम खेल के 75वें मिनट तक 2–4 से पिछड़ रही थी। लेकिन इसके बाद स्पैनिश खिलाड़ी ने आखिरी 18 मिनट में शानदार वापसी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं बार्सिलोना की तरफ से रफिन्हा ने इंजरी टाइम में अपना विजयी गोल किया।

इसके चलते हुए अब बार्सिलोना की टीम के सात मैच में 18 अंक हो गए हैं। इस लीग में वह लिवरपूल के बाद दूसरे स्थान पर है। वहीं इस लीग (Champions League) में लिवरपूल के 21 अंक हैं। इसके अलावा बेनफिका के वेंजेलिस पावलिडिस ने चैंपियंस लीग में तीसरी सबसे तेज हैट्रिक बनाई। इस मुकाबले में उन्होंने दो गोल बार्सिलोना के गोलकीपर वोज्शिएक स्जेसनी की गलतियों का फायदा उठाकर किए थे।
एटलेटिको ने दर्ज की लीवरकुसेन पर जीत :-
इस (Champions League) मुकाबले में रॉबर्ट लेवानदॉस्की ने अपनी टीम बार्सिलोना के लिए पेनल्टी पर दो गोल किए। इस समय वह नौ गोल के साथ चैंपियंस लीग के शीर्ष स्कोरर बने हुए हैं। जबकि मुकाबले में रफिन्हा ने भी दो गोल किए।

वहीं स्पेन के एक अन्य क्लब एटलेटिको मैड्रिड ने जूलियन अल्वारेज के 90वें मिनट में किए गए विजयी गोल के दम पर बायर लीवरकुसेन को 2-1 से हरा दिया है। इस जीत के चलते हुए एटलेटिको मैड्रिड तीसरे स्थान पर आ गया है।
मोनाको की टीम ने एस्टन विला को हराया :-
इसके अलावा एक अन्य (Champions League) मुकाबले में मोनाको की टीम ने एस्टन विला को 1-0 से हरा दिया है। इसके चलते हुए अब विला की अंतिम 16 में सीधे प्रवेश करने की उम्मीदों को काफी झटका लगा है। जबकि अन्य मुकाबले में बोलोग्ना ने बोरूसिया डॉर्टमुंड को 2-1 से, अटलांटा ने ग्राज़ को 5-0 से और पीएसवी आइंडहोवन ने रेड स्टार को 3-2 से हरा दिया है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


