Tuesday, February 17

15 Players Chelsea Must Sell in the 2025 Summer Transfer Window: प्रीमियर लीग की दिग्गज क्लब चेल्सी एक बार फिर बदलाव के मुहाने पर खड़ी है। टॉड बोहेली और क्लियरलेक कैपिटल के अधीन क्लब ने बीते दो सालों में एक अरब पाउंड से अधिक खर्च किए, लेकिन इसके बावजूद टीम की हालत संभलती नहीं दिख रही। मौजूदा सीज़न में चेल्सी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है और टॉप-5 में जगह बनाना अब भी चुनौती बना हुआ है।

मैनेजर एंज़ो मारेस्का की कप्तानी में टीम का भविष्य फिलहाल अनिश्चित नजर आ रहा है। चाहे वे अगले सीज़न के लिए बने रहें या नहीं, इतना तो तय है कि इस गर्मी में क्लब को सिर्फ हल्के-फुल्के बदलाव नहीं, बल्कि एक बार फिर बड़ी साफ-सफाई की ज़रूरत है। ऐसे में कम से कम 15 ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे चेल्सी को अलविदा कह देना चाहिए, ताकि नए सिरे से टीम तैयार हो सके और फंड भी इकट्ठा किया जा सके।

ये हैं वो 15 खिलाड़ी जिन्हें चेल्सी को 2025 समर ट्रांसफर विंडो में कर देना चाहिए बाहर

15. डेविड डाट्रो फोफाना

गोज़तेपे के लिए लोन पर खेलते हुए घुटने की गंभीर चोट से उनका सीज़न खत्म हो गया। वह पहले ही यूनियन बर्लिन और बर्नली में प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। अब उनके लिए नया क्लब खोजना जरूरी हो गया है, जो उन्हें करियर की नई शुरुआत का मौका दे।

14. आर्मांडो ब्रोजा

इंजरी से जूझते ब्रोजा को एवर्टन को लोन पर भेजा गया लेकिन वहां भी वे फेल रहे। उन्होंने पूरे 2024-25 सीज़न में कोई गोल नहीं किया है। चूंकि, वह एकेडमी से आए हैं, इसलिए उनकी बिक्री क्लब के लिए मुनाफे का सौदा बन सकती है।

13. जाओ फेलिक्स

2024 समर में लाए गए फेलिक्स को भी मारेस्का टीम में फिट नहीं कर पाए। जनवरी में उन्हें एसी मिलान को लोन पर भेजा गया जहां उन्होंने औसत प्रदर्शन किया। चेल्सी को अब फेलिक्स की स्थिति स्पष्ट कर देनी चाहिए और उनका ट्रांसफर जल्द से जल्द करना चाहिए।

12. क्रिस्टोफर एनकुंकू

पहले सीज़न में चोट और अब खराब फॉर्म, एनकुंकू का चेल्सी करियर उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा है। जनवरी में वह बायर्न म्यूनिख के करीब पहुंचे थे और अब उनका परमानेंट ट्रांसफर ज्यादा बेहतर विकल्प नजर आता है। उनकी जगह क्लब लियाम डिलैप को क्लब में ला सकता है।

11. रहीम स्टर्लिंग

मैनचेस्टर सिटी से खरीदे गए स्टर्लिंग कभी भी चेल्सी फैंस का भरोसा नहीं जीत पाए। इस सीज़न वह आर्सेनल के लिए लोन पर रहे और वहां भी खासा असर नहीं डाल सके। £325,000 प्रति सप्ताह की सैलरी वाले इस खिलाड़ी को बेचना क्लब की सैलरी स्ट्रक्चर के लिए भी जरूरी हो गया है।

10. ओमारी केलीमैन

केलीमैन को £19 मिलियन में साइन किया गया था, लेकिन उनके पास अनुभव की भारी कमी थी। अब वह चोट के चलते पूरे सीज़न से बाहर हैं और उन्हें फिट होने में समय लगेगा। ऐसे में क्लब को उन्हें रिलीज़ करना या किसी और को बेचना समझदारी होगी।

9. कार्नी चुक्वेमेका

चुक्वेमेका को लगातार फिटनेस और फॉर्म की समस्या रही है। उन्हें इस सीज़न बोरूसिया डॉर्टमुंड को लोन पर भेजा गया है जहां वह स्थायी ट्रांसफर की कोशिश कर रहे हैं। अगर डॉर्टमुंड उन्हें खरीदना चाहे, तो यह चेल्सी के लिए भी फायदेमंद सौदा साबित होगा।

8. कीर्नन ड्यूसबरी-हॉल

लीसेस्टर सिटी से लाए गए ड्यूसबरी-हॉल को मारेस्का की सिस्टम में फिट मानकर खरीदा गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन सीमित रहा है। £30 मिलियन में खरीदे गए इस खिलाड़ी को क्लब एक सीज़न में ही बेचने पर मजबूर हो सकता है। टीम के पास अब कई मिडफील्ड विकल्प हैं, इसीलिए उन्हें रिटेन करने का कोई मतलब नहीं दिखता।

7. लेस्ली उगोचुक्वू

स्पोर्टिंग सीपी से डारियो एस्सूगो और स्ट्रासबर्ग से एंड्री सैंटोस की वापसी के बाद चेल्सी का मिडफील्ड पूरी तरह भर जाएगा। ऐसे में लेस्ली उगोचुक्वू के पास टीम में जगह बनाना बेहद मुश्किल होगा। इस सीज़न साउथैम्प्टन के लिए खेलते हुए उन्होंने खुद को साबित नहीं किया, इसीलिए अब उन्हें बेचना ही एकमात्र विकल्प है।

6. बेन चिलवेल

एक समय पर चेल्सी के सबसे भरोसेमंद लेफ्ट बैक रहे चिलवेल अब टीम में बाहर हो चुके हैं। मौजूदा सीज़न में उन्हें क्रिस्टल पैलेस को लोन पर भेजा गया, लेकिन वहां भी वह नियमित रूप से नहीं खेल पा रहे हैं। मार्क कुकुरेला के शानदार फॉर्म को देखते हुए चिलवेल के लिए वापसी का रास्ता मुश्किल है। उनका ट्रांसफर टीम के लिए फायदे का सौदा बन सकता है।

5. बेनोइट बडियाशील

लगातार चोटों से जूझते बडियाशील को जब भी मौका मिला, वह प्रभावित नहीं कर सके। वह एक अच्छे बॉल प्लेइंग डिफेंडर हैं, लेकिन डिफेंस में कई बार बेसिक गलतियाँ कर जाते हैं। मार्केट में उनकी प्राइस भी गिर चुकी है और क्लब को नुकसान झेलकर ही उन्हें बेचने का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

4. तोसिन अडाराबायोयो

फुलहम से फ्री ट्रांसफर पर आए तोसिन से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह डिफेंस में अनुभव तो लाए, पर प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखा सके। उनकी गति और पोजिशनिंग दोनों ही प्रीमियर लीग के टॉप लेवल के लिए नाकाफी नजर आई है। चूंकि, उन्हें फ्री में साइन किया गया था, इसलिए उनका ट्रांसफर सीधे मुनाफा साबित हो सकता है।

3. ऐक्सल डिजासी

ऐक्सल डिजासी ने अपने पहले सीज़न में कुछ अच्छे मैच जरूर खेले, लेकिन मारेस्का के आने के बाद वो टीम से बाहर हो गए। जनवरी में उन्हें एस्टन विला को लोन पर भेजा गया, लेकिन वहां भी वह प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे हैं। चेल्सी ने उन पर £39 मिलियन खर्च किए थे, लेकिन अब क्लब को उन्हें बेचकर जो भी मिल सके, वह लेना होगा।

2. केपा एरिज़ाबालागा

केपा इस समय बोर्नमाउथ के लिए लोन पर खेल रहे हैं और वहां उनका प्रदर्शन बेहतर रहा है। लेकिन चेल्सी में उनकी वापसी की कोई संभावना नहीं दिखती। £72 मिलियन में खरीदे गए इस खिलाड़ी के लिए अब स्थायी विदाई ही एकमात्र रास्ता है। क्लब को उनसे भारी घाटा उठाना पड़ेगा, लेकिन लॉन्ग टर्म विजन के लिए यह जरूरी कदम है।

1. रॉबर्ट सांचेज़

गोलपोस्ट के अंदर रॉबर्ट सांचेज़ का प्रदर्शन इस सीज़न में बेहद निराशाजनक रहा है। उन्होंने प्रीमियर लीग में सबसे ज़्यादा पांच बार ऐसी गलती की है जो सीधे गोल में बदली। उनकी बैक पास और गेम रीडिंग लगातार सवालों के घेरे में रही है।

मैनेजर ने कई बार उन्हें बैक किया, लेकिन अब टीम को नया नंबर-1 की तलाश करनी ही होगी। डॉर्ड्जे पेट्रोविच और माइक पेंडर्स जैसे यंग टैलेंट्स क्लब में लौटने वाले हैं, ऐसे में सांचेज़ को बेचना समझदारी भरा फैसला होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version