Tuesday, February 17

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स एक और मुकाबला हार गई। इस हार से न सिर्फ टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं, बल्कि फैंस का दिल भी टूट गया। लेकिन इस हार का सबसे बड़ा जिम्मेदार अगर कोई है, तो वो हैं खुद शिवम दुबे, जिन पर फ्रेंचाइज़ी ने पूरे 12 करोड़ रुपये लुटा दिए हैं। आइए नजर डालते हैं आईपीएल 2025 में अब तक के उनके प्रदर्शन पर।

क्या बस नाम ही काफी है शिवम दुबे?

Shivam Dubey, CSK
Shivam Dubey, CSK/Getty Images

इस सीजन में शिवम दुबे का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक रहा है। जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब वे या तो रन नहीं बना पाते या फिर ऐसी बल्लेबाजी करते हैं जिससे दूसरे बल्लेबाजों पर दबाव आ जाता है। ताजा मैच में जब सैम करन शानदार लय में खेल रहे थे, उस वक्त शिवम दुबे ने न स्ट्राइक रोटेट किया, न ही आक्रामकता दिखाई। आखिरकार करन आउट हुए और इसके बाद टीम पूरी तरह बिखर गई।

19वें ओवर में टूटी उम्मीदें, 20वें में खत्म हो गया खेल

युजवेंद्र चहल के 19वें ओवर ने मैच पलट दिया, जिसमें उन्होंने हैट्रिक के साथ चार विकेट झटके। आखिरी ओवर में शिवम दुबे पर उम्मीद थी कि कुछ बड़ा करेंगे, लेकिन वे दूसरी ही गेंद पर चलते बने। स्कोर 200 पार पहुंच सकता था, लेकिन शिवम फिर फेल हो गए।

इम्पैक्ट प्लेयर या बस दिखावा?

Shivam Dube, CSK, IPL 2025
Shivam Dube, CSK, IPL 2025

शिवम दुबे को CSK बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान में उतारती है, लेकिन उनके प्रदर्शन में कोई इम्पैक्ट नजर नहीं आता। गेंदबाजी ना के बराबर और फील्डिंग के वक्त भी ज़्यादातर बेंच पर। हैरानी की बात ये है कि शिवम दुबे इस सीजन एमएस धोनी से भी ज्यादा पैसे कमा रहे हैं। लेकिन प्रदर्शन की बात करें तो उनका नाम टॉप फ्लॉप लिस्ट में आता है। पूरे सीजन में उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है। बाकी मैचों में टीम को उनसे सिर्फ निराशा ही मिली है।

CSK की प्लेऑफ़ की उम्मीदों पर फिरा पानी

चेन्नई की टीम अब लगभग IPL से बाहर हो चुकी है और फैंस बेहद नाराज हैं। ऐसे में सवाल उठना लाज़मी है, क्या शिवम दुबे को इतनी भारी कीमत पर रिटेन करना सही फैसला था? जब टीम को मैदान पर असली ‘इम्पैक्ट’ चाहिए था, तब ये खिलाड़ी मैच में कोई करिश्मा नहीं कर पाए।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version