Wednesday, February 11

Copa America: कोपा अमेरिका 2024 में अब अर्जेंटीना को क्वार्टर फाइनल में इक्वाडोर के खिलाफ मुकाबला खेलना है। वहीं अब इस मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या टीम के सुपरस्टार लियोनेल मेसी फिट होंगे और मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं। क्यूंकि अभी हाल ही में हुए इंटर मियामी के लिए मुकाबला खेलते हुए लियोनेल मेसी चोटिल हो गए थे।

Lionel Messi
image source : X

Copa America इसी के चलते हुए ही अब कोपा अमेरिका के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के लिए उनका खेलना बहुत ही जरुरी है। लियोनेल मेसी न केवल इस टीम के स्टार खिलाड़ी है बल्कि मेसी की आक्रामक रणनीति भी इस टीम के लिए बहुत ही जरुरी है।

तभी तो उनकी चोट के चलते हुए और गंभीरता को देखते हुए अब अर्जेंटीना की मेडिकल टीम ने मेसी की पूरी तरह जाँच की है। अब र्जेंटीना की मेडिकल टीम ने कहा है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है। लेकिन अभी मेसी को पूरी तरह से फिट होने में थोड़ा समय लगेगा।

Copa America अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने दिया अपडेट :-

Copa America अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने बताया है कि, ” हम सभी मेसी की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वह इस टीम के लिए बहुत ही जरुरी और महत्वपूर्ण खिलाड़ी है , जिसके लिए हम किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहते है। हम सभी को पूरी उम्मीद है कि वो समय पर ठीक हो जाएंगे। लेकिन हम सभी उनको लेकर अंतिम निर्णय तो ठीक मैच से पहले ही लेंगे।

Lionel Scaloni
image source : X

Copa America अगर मेसी इस मुकाबले में नहीं खेलते है तो उनकी अनुपस्थिति में अर्जेंटीना की टीम की रणनीति में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है। अभी उनकी जगह लेने के लिए अर्जेंटीना की टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। परन्तु मेसी का अनुभव तो इस टीम के लिए काफी अमूल्य है।

Copa America क्वार्टर फाइनल में इक्वाडोर से भिड़ेगा अर्जेंटीना :-

Copa America इक्वाडोर के खिलाफ होने वाला अर्जेंटीना का यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला बहुत ही महत्वपूर्ण है। तभी तो अर्जेंटीना के सभी फैंस की नजरें भी मेसी की फिटनेस पर लगी हुई है। इन दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला एनआरजी स्टेडियम में होगा। तभी तो अब इंटर मियामी के कोच और अधिकारियों ने भी मेसी की चोट को लेकर काफी चिंता जताई है। क्यूंकि वो भी चाहते है कि मेसी बहुत जल्द ठीक होकर मैदान में उतरें।

Lionel Messi
image source : X

Copa America वहीं अगर इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेसी खेलते है तो उनकी टीम की इस मुकाबले जीत की संभावना काफी बढ़ जाती है। अगर मेसी इस मुकाबले में खेलते है तो इससे उनकी टीम का मनोबल भी काफी ऊंचा रहेगा। उनके खेलने से विपक्षी टीम पर दबाव भी काफी बढ़ जाएगा। तभी तो उनके फैंस भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे है।

Copa America तभी तो हर कोई चाहता है कि यह महान खिलाड़ी मैदान पर उतरे और अपनी टीम को जीत दिलाए। तभी तो इस टीम का मेडिकल स्टाफ और कोचिंग स्टाफ चाहता है कि मेसी जल्दी से ठीक हो कर मैदान पर उतरे। लेकिन अब तो बस यही देखना है कि क्या मेसी इस क्वार्टर-फाइनल में खेल पाएंगे या नहीं।

Lionel Messi
image source : X

Copa America अर्जेंटीना बनाम इक्वाडोर का यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला सभी फुटबॉल प्रेमियों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है। तभी तो सभी की निगाहें बस इसी बात पर टिकी है कि क्या मेसी ठीक होकर मैदान पर उतरेंगे। अगर उतरते है तो क्या वो अपनी टीम को इस मुकाबले में जीत दिला पाते है या नहीं।

ये भी पढ़ें: यूरो कप से इटली रोमानिया सहित इन टीमों का हुआ पत्ता साफ, इन 8 टीमों में होगी सेमीफाइनल के लिए जंग    

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version