Wednesday, March 18

FIFA World Cup 2026: ईरान की पुरुष फुटबॉल टीम का फीफा विश्व कप 2026 में हिस्सा लेना अब काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है। क्यूंकि इस समय अमेरिका-इस्राइल के साथ चल रहे संघर्ष के बीच ईरान फुटबॉल टीम का इस साल होने वाले फीफा विश्व कप में खेलना काफी संदिग्ध लग रहा है। इसके चलते हुए अब ईरान अपने सभी फुटबॉल मैच अमेरिका के बजाए मैक्सिको में कराने को लेकर फीफा से बात कर रहा है।

मैक्सिको में अपने मैच कराना चाहता है ईरान :-

ईरान की पुरुष फुटबॉल टीम का फीफा विश्व कप 2026 में हिस्सा लेना अब काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है। क्यूंकि इस समय ईरान का फुटबॉल महासंघ बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के कारण अमेरिका में होने वाले अपने सभी मैचों को मैक्सिको में शिफ्ट करने के लिए फीफा से बातचीत कर रहा है। वहीं अब ईरानी फुटबॉल प्रेसिडेंट मेहदी ताज ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। इस बीच उन्होंने कहा कि सुरक्षा आश्वासन एक बड़ा मुद्दा है।

Iran Men Football Team
Iran Men Football Team

इसके अलावा ईरानी फुटबॉल प्रेसिडेंट मेहदी ताज ने मैक्सिको में ईरानी दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ से शेयर किए गए एक पोस्ट में कहा है कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरानी राष्ट्रीय टीम की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते हैं तो हम निश्चित रूप से अमेरिका नहीं जाने वाले हैं। इसके चलते हुए अब हम ईरान के विश्व कप मैच मैक्सिको में कराने के लिए फीफा से बातचीत कर रहे हैं।

इस समय अमेरिका-इस्राइल से चल रहा है ईरान का तनाव :-

इसके अलावा अब उनकी ये चिंताएं ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हवाई हमलों के बाद चल रहे संघर्ष से पैदा हुई हैं। वहीं ईरान पर ये हमले फरवरी के आखिर में शुरू हुए थे। जबकि इन हमलों ने अब क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इसके बाद ईरान के खेल मंत्री ने पहले स्थिति की गंभीरता का संकेत देते हुए कहा था कि राष्ट्रीय टीम शायद प्लान के मुताबिक टूर्नामेंट में हिस्सा न ले पाए।

Iran Men Football Team
Iran Men Football Team

क्यूंकि इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान को हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन उन्होंने इस मामले की गंभीरता को भी समझा था। इसके आगे उन्होंने कहा था कि ईरान की टीम का स्वागत है पर साथ ही यह भी कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए अमेरिका में खेलना उनके लिए सही नहीं होगा।

ईरान ने फीफा विश्व कप के लिए आसानी से किया था क्वालिफाई :-

ईरान की फुटबॉल टीम ने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की सह-मेजबानी में होने वाले 48 टीमों के इस बड़े टूर्नामेंट के लिए आसानी से क्वालिफाई कर लिया था। इसके चलते हुए 25 मार्च 2025 को ईरान फीफा विश्व कप में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली एशियन टीम बनीं थी। इसके चलते हुए अब इस विश्व कप के मौजूदा कार्यक्रम के मुताबिक उसे लॉस एंजिलिस में दो ग्रुप मैच और सिएटल में एक मैच खेलना है।

Iran Men Football Team
Iran Men Football Team

लेकिन अब दोनों देशों के बीच दिन-प्रतिदिन बिगड़ते हालातों को देखते हुए ईरान की अचानक टूर्नामेंट से हटने की संभावना काफी बढ़ गई है। इसके अलावा अगर ईरान की टीम टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लेती है तो फीफा को आखिरी समय में रिप्लेसमेंट का फैसला लेना पड़ सकता है। इस बीच एशियाई फुटबॉल परिसंघ का कहना है कि ईरान के टूर्नामेंट से हटने की अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। जबकि ईरानी महासंघ ने हिस्सा लेने के अपने इरादे की पुष्टि कर दी है। लेकिन तेजी से बदलते हालात उनके आखिरी फैसले को लेकर अभी भी अनिश्चितता पैदा कर रहे हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version