Wednesday, March 18

Olympics 2028: भारत की शीर्ष रैंकिंग वाली स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अब अगले दो साल बाद होने वाले लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक खेलों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर लिया है। क्यूंकि अभी इन लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों को होने में अभी दो साल का समय शेष है। लेकिन अब भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अपना पूरा ध्यान अभी से ही इसकी तैयारियों पर लगा दिया है। वहीं ओलंपिक में पहली बार ही स्क्वैश को शामिल किया गया है।

लॉस एंजिलिस ओलंपिक पर टिकी अनाहत सिंह की निगाहें :-

भारत की शीर्ष रैंकिंग वाली स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अब अगले दो साल बाद होने वाले लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक खेलों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर लिया है। क्यूंकि अब उनको उनको पूरी उम्मीद है कि अगले दो वर्षों में हर खिलाड़ी का ध्यान मुख्य रूप से लॉस एंजिलिस 2028 खेलों पर ही लगा होगा।

Anahat Singh
Anahat Singh

क्यूंकि लॉस एंजिलिस 2028 खेलों में स्क्वैश को पहली बार ही जगह मिली है। इसके बाद उन्होंने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “बेशक यह सभी के लिए बहुत रोमांचक है। वहीं यह पहली बार है जब यह खेल ओलंपिक का हिस्सा बन रहा है। इसके चलते हुए अब सभी खिलाड़ी इन खेलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Anahat Singh
Anahat Singh

इससे पहले कोई भी स्क्वैश खिलाड़ी अधिक से अधिक राष्ट्रमंडल खेलों में खेल सकता था। लेकिन अब ओलंपिक भी है और बेशक, हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह ओलंपिक में जाए, खेले और पदक जीते। इसके अलावा अगले कुछ वर्षों में सभी का यही लक्ष्य रहेगा और दीर्घकाल में मेरे दिमाग में भी यही बात रहेगी कि मैं ओलंपिक तक ट्रेनिंग कर सकूं और संभवत: देश के लिए पदक जीत सकूं, तो मेरे लिए काफी गर्व की बात होगी।”

एक समय में एक टूर्नामेंट पर ध्यान लगाना चाहती हैं अनाहत :-

Anahat Singh
Anahat Singh

इसके आगे भारत की शीर्ष रैंकिंग वाली स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने कहा कि वह एक समय में एक ही टूर्नामेंट पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2023 में इस प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीते थे। वहीं अब यह एशियाई खेलों में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version