Squash: भारतीय युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी इंग्लैंड की जॉर्जिना केनेडी को 12-10, 11-5, 11-7 से हराकर वॉशिंगटन में पीएसए कांस्य स्तर का खिताब जीत लिया है। इसके चलते हुए भारत की स्टार स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने आन फायर ओपन में शानदार प्रदर्शन किया है।
अनाहत सिंह ने जीता पीएसए कांस्य स्तर का खिताब :-
भारतीय युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी इंग्लैंड की जॉर्जिना केनेडी को 12-10, 11-5, 11-7 से हराकर वॉशिंगटन में पीएसए कांस्य स्तर का खिताब जीत लिया है।

इसके चलते हुए इस समय विश्व रैकिंग में 31वें स्थान पर काबिज 15 वर्ष की अनाहत ने स्क्वाश आन फायर ओपन जीत लिया है। वहीं यह उनके करियर का कुल 15वां खिताब है। वहीं अपनी इस जीत के बाद उन्होंने कहा कि, “मैं बहुत खुश हूं। मैं इन टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी रैंकिंग बेहतर करना चाहती थी।

इसके अलावा मुझे अब बहुत ख़ुशी है कि मैं ऐसा कर पाई हूं। वहीं यह जीत अब 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी अनाहत के करियर का सबसे बड़ा खिताब है। इसके अलावा पीएसए टूर पर यह उनका कुल 15वां खिताब है। वहीं यह उपलब्धि उन्होंने मात्र 26 टूर्नामेंटों में हासिल की है। इसके चलते हुए अब दिल्ली की यह खिलाड़ी फिलहाल विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर है।

इसके अलावा सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अनाहत पिछले मुकाबले में केनेडी से हार गई थीं। जबकि उस समय उन्होंने फाइनल मैच में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं इस मैच में 8-10 से पिछड़ने के बाद लगातार चार अंक जीतकर उन्होंने पहला गेम अपने नाम कर लिया और उसके बाद मुकाबले पर पूरी तरह से अपना नियंत्रण कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







