Saturday, February 7

Norway Chess: मौजूदा विश्व चैंपियन और भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश आगामी मई में नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। वहीं इस टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन मैग्नस कार्लसन सहित कई स्टार खिलाड़ी भी भाग लेने वाले हैं। क्यूंकि भारत के स्टार चेस खिलाड़ी डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अपनी पुष्टि कर दी है। इस टूर्नामेंट में उनके अलावा आर प्रज्ञानंद और दिव्या दिशमुख जैसे भारतीय भी भाग लेने वाले हैं।

नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे डी गुकेश :-

मौजूदा विश्व चैंपियन और भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश आगामी मई में नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हैं। जबकि इस टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन मैग्नस कार्लसन सहित कई स्टार खिलाड़ी भी भाग लेने वाले हैं।

D Gukesh
D Gukesh

वहीं 25 मई से पांच जून तक होने वाले इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए डी गुकेश ने अपनी पुष्टि कर दी है। वहीं यह दुनिया के सबसे कड़े शतरंज टूर्नामेंट में से एक भी है। जबकि इस बार यह टूर्नामेंट अपने पारंपरिक स्थल स्टेवेंगर से ओस्लो में स्थानांतरित होने वाला है।

डी गुकेश ने की अपनी खेलने की पुष्टि :-

इस टूर्नामेंट में पिछले साल डी गुकेश ओपन वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके अलावा वह अब इस खेल के इतिहास में सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन के रूप में ओस्लो में खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके बाद गुकेश ने कहा कि, “मैं नॉर्वे शतरंज में फिर से हिस्सा लेकर बहुत खुश हूं। हमेशा की तरह बहुत मजबूत खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला करूंगा और सभी रोमांचक बाजियों का इंतजार कर रहा हूं।”

Gukesh D
Gukesh D

इसके अलावा उन्होंने साल 2024 में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता था। इसके बाद फिर उन्होंने तत्कालीन विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर सिर्फ 18 साल की उम्र में विश्व खिताब जीता था। इसके अलावा उन्होंने अपनी इस प्रगति के दौरान कई उपलब्धियां भी हासिल की हैं। इसमें उनका 2750 रेटिंग अंक पार करने वाला अभी तक का सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनना और 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल करना भी शामिल है। इसके चलते हुए वह शतरंज के इतिहास में तीसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर भी हैं।

D Gukesh
image source via getty images

इसके अलावा साल 2025 में नॉर्वे शतरंज में गुकेश ने कार्लसन पर अपनी पहली क्लासिकल जीत भी हासिल की थी। वहीं पिछले महीने ही कार्लसन ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि की थी। इसके अलावा सभी फॉर्मेट में 20 बार के विश्व चैंपियन कार्लसन ने पिछले 13 वर्षों में हमेशा अपने घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। लेकिन अब उन्होंने धीरे-धीरे क्लासिकल शतरंज से दूर होने की अपनी इच्छा जताई थी। इसके अलावा नॉर्वे शतरंज एक क्लासिकल प्रारूप की प्रतियोगिता है और मौजूदा विश्व रैपिड और ब्लिट्ज़ चैंपियन कार्लसन ने इस टूर्नामेंट को अभी तक सात बार जीता है।

प्रज्ञानंद और दिव्या भी लेने टूर्नामेंट में हिस्सा :-

Divya Deshmukh
Divya Deshmukh

इसके अलावा एक अन्य स्टार भारतीय चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ने भी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा भारतीय ग्रैंडमास्टर और विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख अबकी बार नॉर्वे शतरंज में महिलाओं के वर्ग में खेलने वाली है। इसके अलावा साल 2024 में इस वर्ग के शुरू होने के बाद वह महिलाओं के टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी बन जाएंगी। क्यूंकि अभी तक किसी भी भारतीय ने यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट नहीं जीता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version