Saturday, June 20

Full Schedule of T20 World Cup 2026 Matches at Sinhalese Sports Club, Colombo: सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में स्थित है। यह मैदान श्रीलंकाई क्रिकेट इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और कई ऐतिहासिक मैचों का गवाह बना है। तो चलिए जानते हैं कि इस ग्राउंड में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कब-कब और कितने मैच खेले जाने हैं।

सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो का इतिहास

Full Schedule Of T20 World Cup Matches At Singhalese Sports Club Colombo
Full Schedule Of T20 World Cup Matches At Singhalese Sports Club Colombo

सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब की स्थापना 1952 में हुई थी और यह श्रीलंका के सबसे पुराने क्रिकेट मैदानों में से एक है। यहाँ पर श्रीलंका क्रिकेट का हेडक्वार्टर भी स्थित हैं। इस ग्राउंड की क्षमता सिर्फ 10000 हैं। यह मैदान श्रीलंका कंट्रोल बोर्ड (SLC) के अंतर्गत कोलंबो क्रिकेट संघ द्वारा संचालित किया जाता है।

यह मैदान कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर यहीं पर बनाया था। लंकाई टीम के कई महान खिलाड़ियों ने इस मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है।

सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो की पिच और परिस्थितियां

इस मैदान की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए अनुकूल होती है, लेकिन समय के साथ बल्लेबाजों के लिए भी पिच में थोड़ी मिलने लगी है। पिछले कुछ समय से इस मैदान पर लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड

सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब पर अब तक 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें 1 मुकाबला चेस करने वाली टीम ने और 1 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की हैं।

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में अब तक एक भी इंटरनेशनल टी20 मुकाबले नहीं खेला हैं। यह पहला मौका हैं जब वो इस ग्राउंड पर इंटरनेशनल टी20 मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेले जाने वाले मुकाबले

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में पहला मुकाबला 7 फरवरी को नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा, जबकि अंतिम मैच 18 फरवरी को पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला जायेगा।

अब, यहाँ पर हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

7 फरवरी 2026 (ग्रुप A), सुबह 11:00 बजे – नीदरलैंड्स बनाम पाकिस्तान

9 फरवरी 2026 (ग्रुप B), दोपहर 03:00 बजे – ज़िम्बाब्वे बनाम ओमान

10 फरवरी 2026 (ग्रुप A), शाम 07:00 बजे – पाकिस्तान बनाम यूएसए

14 फरवरी 2026 (ग्रुप B), सुबह 11:00 बजे – आयरलैंड बनाम ओमान

18 फरवरी 2026 (ग्रुप A), दोपहर 03:00 बजे – पाकिस्तान बनाम नामीबिया

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version