आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया था। पाकिस्तानी टीम लगातार मैच खेलने को लेकर नौटंकीबाजी कर रही हैं। हाइब्रिड मॉडल के तहत उनके सारे मैच श्रीलंका में खेले जाने हैं लेकिन उसके बाद भी टूर्नामेंट में इंडिया का मैच बॉयकॉट करने की धमकी दे रहे हैं। हालाँकि न-न करते हुए भी वो मैच खेलने के लिए आएंगे।

पाकिस्तान को अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम, कोलोंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ करनी हैं। यहाँ हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में में पाकिस्तानी टीम के मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।

कब खेलने हैं पाकिस्तानी टीम को टी20 वर्ल्ड कप में मैच

Full Schedule Of Pakistan In T20 World Cup 2026
Full Schedule Of Pakistan In T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम लीग स्टेज में कुल 4 मैच खेलेगी, और वो सभी मुकाबले श्रीलंका में ही खेले जायेंगे। अपना अंतिम मैच वो नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे, जो 18 फरवरी को कोलोंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जायेगा।

पाकिस्तानी टीम अगर सुपर 8 स्टेज में क्वालीफाई करती हैं तो उनको अपना पहला मुकाबला 21 फरवरी को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलना हैं। यह मैच कोलोंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जायेगा।

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का रिकॉर्ड

पाकिस्तानी टीम भी टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी हैं। उन्होंने साल 2009 में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था और उसके बाद से वो टाइटल जीतने के लिए तरस रहे हैं। इस दौरान वो एक बार फाइनल में भी पहुंचे थे लेकिन इंग्लैंड के हाथों उन्हें हार का समाना करना पड़ा था।

पाकिस्तान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में 51 मुकाबले खेले हैं जिसमें 30 मैचों में जीत दर्ज की और 19 में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 2 मैच टाई हुए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम के सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

ये है टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम के मैचों का पूरा शेड्यूल

07 फरवरी 2026 (ग्रुप A), सुबह 11:00 बजे – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स (कोलोंबो)

10 फरवरी 2026 (ग्रुप A), शाम 07:00 बजे – पाकिस्तान बनाम यूएसए (कोलोंबो)

15 फरवरी 2026 (ग्रुप A), शाम 07:00 बजे – इंडिया बनाम पाकिस्तान (कोलोंबो)

18 फरवरी 2026 (ग्रुप A), दोपहर 03:00 बजे – पाकिस्तान बनाम नामीबिया (कोलोंबो)

21 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान (कोलोंबो)

24 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (पल्लेकेले)

28 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (पल्लेकेले)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकऑउट मैचों का शेड्यूल

4 मार्च- सेमीफाइनल 1, (कोलोंबो/ कोलकता)

5 मार्च- सेमीफाइनल 2 (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)

8 मार्च- फाइनल (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version