Saturday, June 13

EURO 2024: यूरो कप 2024 का फाइनल मुकाबला स्पेन और इंग्लैंड की टीमों के बीच खेला गया था। इस बार यूरो कप में स्पेन की टीम ने इंग्लैंड को हरा दिया था। अब यूरो कप 2024 के फाइनल में हार के बाद ही इंग्लैंड की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि इस बार इंग्लैंड की टीम के मुख्य कोच गैरेथ साउथगेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Gareth Southgate
image source : X

EURO 2024 इसके लिए इंग्लैंड की टीम के मुख्य कोच गैरेथ साउथगेट ने इंग्लैंड फुटबॉल की वेबसाइट पर पोस्ट किया। उन्होंने अपने बयान में कहा, “इंग्लैंड की टीम के लिए खेलना और इंग्लैंड का प्रबंधन करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। इंग्लैंड की टीम ही मेरे लिए सब कुछ है और मैंने इसके लिए हमेशा अपना बेस्ट दिया है। लेकिन इस हार के बाद अब बदलाव और एक नए अध्याय का समय आ गया है।”

EURO 2024 साल 2016 में टीम के मैनेजर बने थे गैरेथ साउथगेट :-

EURO 2024 पूर्व इंग्लैंड फुटबॉलर गैरेथ साउथगेट साल 2016 में ही इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के मैनेजर बने थे। क्यूंकि हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि इंग्लैंड में फुटबॉल में मुख्य कोच को ही मैनेजर भी कहा जाता है। इसके बाद उन्होंने आगे अपने बयान में कहा, ‘यूरो कप 2024 में स्पेन के खिलाफ बर्लिन में खेला गया फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के मैनेजर के रूप में मेरा आखिरी मैच था।

Gareth Southgate
image source : X

EURO 2024 मुझे 102 मुकाबलों में इस टीम के सभी खिलाड़ियों के एक बड़े समूह का नेतृत्व करने का सौभाग्य मिला है। इनमें से हर एक को इंग्लैंड की जर्सी पहनने पर हमेशा गर्व है और वे कई मायनों में अपने देश के लिए खेलते हुए काफी गौरवान्वित हैं।’ इस बार गैरेथ साउथगेट ने इससे पहले ही कह दिया था कि अगर उनकी टीम यूरो कप नहीं जीतती है तो भी वह इंग्लैंड की टीम के बॉस के पद से अपना इस्तीफा दे देंगे।

Gareth Southgate
image source : X

EURO 2024 लेकिन अभी सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार पता चला है कि इंग्लिश एफए चाहता है कि वह फीफा विश्व कप 2026 तक पद पर बने रहें। इस बार इंग्लिश फुटबॉल एसोसिएशन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ” इंग्लैंड के लिए 102 मैच और लगभग आठ साल तक टीम के प्रभारी रहने के बाद गैरेथ साउथगेट ने घोषणा की है कि वह थ्री-लायंस के मैनेजर के रूप में अपनी भूमिका छोड़ रहे हैं।’

EURO 2024 साल 2018 फीफा वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंची इंग्लैंड :-

england football team
image source : X

EURO 2024 साल 2018 के फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। लेकिन साल 2022 में इंग्लैंड की टीम को क्वार्टर फाइनल से ही बाहर होना पड़ा था।वहीं इसके अलावा साउथगेट की कोचिंग में खेलते हुए इंग्लिश टीम लगातार दो बार यूरो कप के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। लेकिन दोनों बार फाइनल खेलते हुए ही उनको हार झेलनी पड़ी थी। क्यूंकि साउथगेट के मैनेजर बनने से पहले इंग्लैंड की टीम एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंची थी।

ये भी पढ़ें: इन 6 खिलाड़ियों ने किया क्वालीफाई, बॉक्सिंग इवेंट के लिए बढ़ी मेडल की उम्मीदें 

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version