Albania के Nedim Bajrami ने Italy के खिलाफ European Championship इतिहास का सबसे तेज गोल दागा है।
यूरोपियन चैंपियनशिप 2024 (EURO 2024) में ग्रुप स्टेज का एक मुकाबला ग्रुप बी में शामिल अल्बानिया और इटली के बीच (ITA vs ALB) जर्मनी स्थित डॉर्टमंड के बी.वी.बी. स्टेडियन में खेला गया, जिसमें इटली (Italy) को 2-1 से जीत हासिल हुई। हालांकि, इस रोमांचक मैच में अल्बानिया (Albania) की ओर से यूरोपियन चैंपियनशिप (European Championship) इतिहास का सबसे तेज गोल दागा गया, जिसने सभी फुटबॉल प्रेमियों को हैरान कर दिया।
इटली (Italy) ने इस मैच में यूरोपियन चैंपियनशिप (European Championship) इतिहास का सबसे तेज गोल खाने के बाद शानदार वापसी की और 11वें मिनट में अपना पहला गोल दागकर अल्बानिया (Albania) की बराबरी कर ली। इसके बाद उन्होंने 16वें मिनट में भी एक गोल दागा और बढ़त बनाई और जीत भी हासिल की।
अल्बानिया के नेदिम बाजरामी (Nedim Bajrami) ने दागा यूरोपियन चैंपियनशिप इतिहास का सबसे तेज गोल:
भले ही इस मैच में अल्बानिया (Albania) को 1-2 से करारी हार झेलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम जरूर किया। दरअसल, हजारों की संख्या में लाल शर्ट पहने अल्बानियाई फैंस के शोर से डॉर्टमंड बी.वी.बी. स्टेडियम तब गूंज उठा, जब नेदिम बाजरामी (Nedim Bajrami) ने मैच शुरू होने के मात्र 23 सेकंड के बाद ही डिफेंडर फेडेरिको डिमार्को के जल्दबाजी में किए गए थ्रो-इन का फायदा उठाते हुए एक अविश्वसनीय गोल दाग दिया।
Nedim Bajrami ने तोड़ा रूस के Dmitri Kirichenko का बड़ा रिकॉर्ड
यूरोपियन चैंपियनशिप के इस मैच में अल्बानिया के नेदिम बाजरामी (Nedim Bajrami) ने 23 सेकंड के बाद गोल दागकर रूस के दिमित्री किरिचेंको (Dmitri Kirichenko) का पिछला रिकार्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 2004 में ग्रीस के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में 67 सेकंड (1 मिनट 7 सेकंड) बाद गोल किया था। हालांकि, उस मैच में रूस को 2-1 से जीत हासिल हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यूरोपियन चैम्पियनशिप इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी टीम की तरफ से 2 मिनट से पहले गोल मारने के बावजूद उस टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
UEFA यूरोपियन चैंपियनशिप में सबसे तेज गोल दागने वाले टॉप 5 खिलाड़ी:
0.23 सेकेंड – नेदिम बाजरामी (अल्बानिया) बनाम इटली, 2024
1 मिनट 07 सेकेंड – दिमित्री किरिचेंको (रूस) बनाम ग्रीस, 2004
1 मिनट 22 सेकंड – एमिल फोर्सबर्ग (स्वीडन) बनाम पोलैंड, 2021
1 मिनट 39 सेकंड – यूसुफ पौल्सन (डेनमार्क) बनाम बेल्जियम, 2021
1 मिनट 40 सेकंड – रॉबर्ट लेवांडोस्की (पोलैंड) बनाम पुर्तगाल, 2016
EURO 2024: ऐसा रहा ITA vs ALB मैच का पूरा हाल
यदि EURO 2024 में अल्बानिया की टीम पर नजर डालें तो उनके स्क्वाड में सीरी ए के कई खिलाड़ी भरे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद वह इटली के खिलाफ मैदान में अधिकतम समय काफी कमजोर दिखे।
अल्बानिया ने आधे मिनट से भी कम समय में गोल दागने के बावजूद इटली के कोच लुसियानो स्पैलेटी (Luciano Spalletti) द्वारा बनाई गई युवा टीम के आगे घुटने टेक दिए।
दूसरी ओर, इटली ने यूरोपियन चैंपियनशिप (European Championship) इतिहास का सबसे तेज गोल खाने के बाद भी अपने ऊपर नियंत्रण और धैर्य बनाए रखा और 11वें मिनट में एक गोल दागकर 1-1 से बराबरी कर ली।
लोरेंजो पेलेग्रिनी (Lorenzo Pellegrini) द्वारा शॉट कॉर्नर को गोलपोस्ट में पहुंचाए जाने पर बस्तोनी (Alessandro Bastoni) ने हेडर से गोल कर किया। इसके ठीक पांच मिनट बाद यानी 16वें मिनट में चोट के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे निकोलो बरेला (Nicolò Barella) ने बॉक्स के बाहर से गोल करके इटली को 2-1 से बढ़त दिलाई।
इसके अलावा, 34वें मिनट में डेविड फ्रेटेसी (Davide Frattesi) ने इटालियन्स की बढ़त लगभग बढ़ा दी थी, लेकिन अल्बानियाई गोलकीपर थॉमस स्ट्राकोशा (Thomas Strakosha) ने उनके शॉट को पोस्ट पर टिप कर दिया, जिसके चलते इटली को अंततः 2-1 से ही जीत मिल सकी।
EURO 2024, ITA vs ALB: यहाँ देखें मैच की पूरी हाईलाइट
https://youtu.be/Qr0Zxu2lxwU?si=NfPkwbvaz6k1vN3B
अल्बानिया के Nedim Bajrami ने तोड़ा रूस के Dmitri Kirichenko का बड़ा रिकॉर्ड
यूरोपियन चैंपियनशिप के इस मैच में अल्बानिया के नेदिम बाजरामी (Nedim Bajrami) ने 23 सेकंड के बाद गोल दागकर रूस के दिमित्री किरिचेंको (Dmitri Kirichenko) का पिछला रिकार्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 2004 में ग्रीस के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में 67 सेकंड (1 मिनट 7 सेकंड) बाद गोल किया था। हालांकि, उस मैच में रूस को 2-1 से जीत हासिल हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यूरोपियन चैम्पियनशिप इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी टीम की तरफ से 2 मिनट से पहले गोल मारने के बावजूद उस टीम को हार का सामना करना पड़ा है।