Euro Cup 2024: यूरो कप 2024 में रोमानिया ने युक्रेन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सोमवार को खेले गये मुकाबले में रोमानिया ने युक्रेन को 3-0 से एकतरफा अंदाज में हराया।

रोमानिया की इस टूर्नामेंट में 24 साल में पहली और कुल दूसरी जीत है। इस तरह टीम ने कोच एडवर्ड इओर्डनेस्कु को जन्मदिन का बेहतरीन तोहफा दिया।
Euro Cup 2024: स्टेनसियु ने दिलाई शुरूआती बढ़त

Euro Cup 2024: निकोलेई स्टेनसियु ने पहले हाफ में लंबी दूरी से गोल दागकर रोमानिया को बढ़त दिलाई जिसके बाद दूसरे हाफ की शुरुआत में रजवान मारिन और डेनिस मिहाई ने दो गोल दागकर टीम की 3-0 से जीत सुनिश्चित कर दी। स्टेनसियु का एक शॉट क्रास बार से भी टकराया लेकिन इसके बावजूद रोमानिया ने युक्रेन को आसानी से हरा दिया 24 साल पहले इंग्लैंड को 3-2 से हराकर उलटफेर के बाद से रोमानिया की किसी बड़े टूर्नामेंट में यह पहली जीत थी।

इओर्डनेस्कु 2016 में अपने पिता एंगेल के बाद यूरोपीय चैम्पियनशिप में रोमानिया की टीम का मार्गदर्शन करने वाले पहले कोच बने। वह रविवार को 46 वर्ष के हो गये और उनके इस जन्मदिन पर उनकी टीम ने जीत के साथ उन्हें शानदार तोहफा भी दिया।

Euro Cup 2024: राष्ट्रगान बजने पर भावुक हुए खिलाड़ी
Euro Cup 2024: रोमानिया आठ वर्षो में किसी प्रमुख टूर्नामेंट में पहली बार खेल रहा है और राष्ट्रगान बजाते ही कई खिलाड़ी रो पड़े। यूक्रेनी फुटबॉल महासंघ ने संघर्ष को उजागर करने के लिए मैच से पहले मई 2022 में रुसी सैनिकों द्वारा नष्ट किए गए स्टेडियम के स्टैंड की म्यूनिख में झलक भी दिखाई।

