FIFA World Cup 2026: इंटर मियामी फुटबॉल क्लब ने पुष्टि की है कि स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी की बाईं हैमस्ट्रिंग में समस्या आ गई है। इसके अलावा मेसी ने फ्रांस के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था। वहीं अब अपनी इस चोट की वजह से अगर वह इस विश्व कप में नहीं खेले तो यह अर्जेंटीना के लिए बड़ा नुकसान होने वाला है। लेकिन अब सभी फैंस के मन में यही सवाल है कि क्या वह समय रहते हुए फिट हो पाएंगे।

मेसी की चोट पर इंटर मियामी ने दिया बयान :-

इंटर मियामी फुटबॉल क्लब ने पुष्टि की है कि स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी की बाईं हैमस्ट्रिंग में समस्या आ गई है। तभी तो अब विश्व कप चैंपियन अर्जेंटीना की टीम के लिए अपने खिताब का बचाव करने का अभियान शुरू करने से पहले बड़ी बुरी खबर है। इसके अलावा मेसी का बीते दिन सोमवार को चिकित्सा परीक्षण किया गया था। लेकिन उनके ये किस तरह के परीक्षण थे इसका खुलासा नहीं किया गया है। जबकि इस समय यह बताया गया है कि उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों में कुछ समस्या है।

Lionel Messi
Lionel Messi

वह इंटर मियामी की तरफ से खेलते हुए रविवार को मैच के बीच में ही मैदान को छोड़कर चले गए थे। लेकिन इस तरह की परेशानियों में चोट की गंभीरता के आधार पर वापसी की समय सीमा तय की जाती है। जबकि मेस्सी के मामले में अभी यह सुनिश्चित नहीं है कि वह कब तक मैदान पर वापसी करेंगे। इसके अलावा अब इंटर मियामी ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि, “शारीरिक गतिविधियों में उनकी वापसी की समयसीमा उनकी चिकित्सकीय और कार्यात्मक प्रगति पर निर्भर करेगी।”

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके अलावा अब मेसी की इस चोट के कारण अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की विश्व कप की योजनाओं को बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि यह स्टार इकर पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह पूरी तरह फिट होने पर ही फीफा विश्व कप में खेलने उतरेंगे। लेकिन अभी तक मेसी ने आधिकारिक तौर पर यह एलान नहीं किया है कि वह अपने रिकॉर्ड छठे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा इस बार सभी को पूरी उम्मीद है कि वह इंटर मियामी टीम के साथी रोड्रिगो डी पॉल के साथ लियोनल स्कालोनी की टीम की कप्तानी करेंगे।

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके अलावा इस साल फीफा वर्ल्ड कप 2026 आगामी 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में खेला जाने वाला है। जबकि इस बार अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम विश्व कप के ग्रुप जे में है। इसमें उनका सामना आगामी 16 जून को कंसास सिटी में अल्जीरिया, 22 जून को अर्लिंग्टन, टेक्सास में ऑस्ट्रिया और 27 जून को अर्लिंग्टन में ही जॉर्डन से होने वाला है। इसके अलावा अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी पांच विश्व कप में हिस्सा ले चुके हैं।

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके अलावा वह इस मेगा टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में दो बार गोल्डन बॉल पुरस्कार का खिताब भी जीत चुके हैं। जबकि यह पुरस्कार उन्होंने पहली बार साल 2014 में और फिर 2022 में जीता था। वहीं इस दौरान उन्होंने अर्जेंटीना की टीम को खिताब भी दिलाया था। इसके चलते हुए उन्होंने अभी तक रिकॉर्ड 26 वर्ल्ड कप मुकाबलों में हिस्सा लिया है। जबकि इस दौरान उन्होंने 13 गोल और आठ असिस्ट किए हैं। इसके अलावा यह गोल्डन बॉल का पुरस्कार साल 1982 से ही दिया जा रहा है। जबकि इस पुरस्कार को दो बार जीतने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version