FIFA World Cup Trophy Tour: इस बार फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आगामी 11 जून से होने जा रही है। लेकिन अब इससे पहले यह वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत पहुंच गई है। वहीं इससे पहले बीते शनिवार को ताज मान सिंह होटल में ब्राजील के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी गिल्बर्टो सिल्वा ने केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे की मौजूदगी में ट्रॉफी का अनावरण किया था।
दो दिन दिल्ली में रहेगी फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी :-

इसके अलावा अब यह फुटबॉल वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दो दिनों तक दिल्ली में रहने वाली है। इसके बाद इस ट्रॉफी को एक दिन के लिए गुवाहाटी ले जाया जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांड़विया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा है कि, “फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उपलक्ष्य में शनिवार को भारत में वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण किया।

इसके चलते हुए अब यह ट्रॉफी 3 दिन भारत में ही रहेगी। वहीं इसके चलते हुए अब हमारे युवा फुटबॉल खिलाड़ियों का मनोबल और उत्साह दोनों बढ़ेंगे।” इसके अलावा आगामी 11 जून से 19 जुलाई के बीच कनाडा, अमेरिका और मैक्सिको मिलकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी काटने वाले हैं। जबकि यह फीफा विश्व कप का 23वां संस्करण रहेगा।

इसके अलावा इस बार फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 48 टीम रहेंगी। जबकि यह टूर्नामेंट इस बार 38 दिनों तक चलने वाला है। इसके चलते हुए इस बार 48 टीमों को 4-4 के 12 ग्रुप में बांटा गया है। वहीं इसके बाद 32 टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी। इसके जरिए नॉकआउट राउंड की शुरुआत होगी। इसके बाद फिर आगामी 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में वर्ल्ड चैंपियन का फैसला हो जाएगा।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के किस ग्रुप में है कौन जानिए :-
ग्रुप ए: मैक्सिको, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया और एक क्वालीफाई करने वाली टीम।
ग्रुप बी: कनाडा, कतर, स्विट्जरलैंड और एक क्वालीफाई करने वाली टीम।
ग्रुप सी: ब्राजील, मोरक्को, हैती और स्कॉटलैंड।
ग्रुप डी: यूएसए, पराग्वे, ऑस्ट्रेलिया और एक क्वालीफाई करने वाली टीम।
ग्रुप ई: जर्मनी, कुराओ, आइवरी कोस्ट और इक्वाडोर।
ग्रुप एफ: नीदरलैंड, जापान, ट्यूनीशिया और एक क्वालीफाई करने वाली टीम।
ग्रुप जी: बेल्जियम, मिस्र, ईरान और न्यूजीलैंड।
ग्रुप एच: स्पेन, कैप वर्डे, सऊदी अरब और उरुग्वे।
ग्रुप आई: फ्रांस, सेनेगल, नॉर्वे और एक क्वालीफाई करने वाली टीम।
ग्रुप जे: अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन।
ग्रुप आई: फ्रांस, सेनेगल, नॉर्वे और एक क्वालीफाई करने वाली टीम।
ग्रुप एल: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना और पनामा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

