Saturday, June 20

Football: एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन ने ने मंगोलिया की एक महिला मैच अधिकारी और एक खिलाड़ी पर सख्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लगा दिया है। क्यूंकि इनको एएफसी विमेंस चैंपियंस लीग 2025/26 (प्रारंभिक चरण) के एक मैच के नतीजे में हेरफेर की कोशिश करते पाया गया है। इसके अलावा अब इनपर बैन लगाने का यह फैसला एएफसी की अनुशासन और नैतिकता समिति ने लिया है। इसकी घोषणा बीते दिन बुधवार को हुई थी।

एएफसी ने लगाया दोनों पर प्रतिबंध :-

इसके चलते हुए अब एएफसी ने बीते दिन बुधवार को एक प्रेस रिलीज में बताया था कि, “इस पूरे घटनाक्रम के बाद एएफसी की अनुशासन और नैतिकता समिति ने मैच में हेरफेर की कोशिश के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मंगोलियाई फुटबॉल अधिकारी मुंखत्सेत्सेग बातखू और खिलाड़ी नामूना नारमंदख पर फुटबॉल से जुड़ी सभी गतिविधियों में हिस्सा लेने पर क्रमशः 10 और 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया है।”

Asian Football Confederation
Asian Football Confederation

इसके अलावा उन्होंने रिपोर्ट में बताया है कि दोनों को 25 अगस्त, 2025 को स्टैलियन लगुना एफसी (पीएचआई) और खोवद वेस्टर्न एफसी (एमएनजी) के बीच खेले गए एएफसी विमेंस चैंपियंस लीग 2025/26 (प्रारंभिक चरण) के मुकाबले के नतीजे में हेरफेर करने की साजिश रचने का दोषी पाया गया है।

Asian Football Confederation
Asian Football Confederation

इसके चलते हुए अब यह एएफसी के अनुशासन और नैतिकता संहिता के अनुच्छेद 66.1 का उल्लंघन भी है। वहीं अब उनका यह प्रतिबंध एएफसी की किसी भी प्रकार के मैच में हेरफेर के खिलाफ ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति और एशियन फुटबॉल की गरिमा की रक्षा करने की उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को फिर से पुष्ट करते हैं।

Football Match
Football Match

इसके अलावा उनका यह प्रतिबंध इंटरनेशनल बेटिंग इंटीग्रिटी एसोसिएशन के साथ हुए 4 साल के समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुरूप हैं। क्यूंकि इस एमओयू पर साल 2024 में हस्ताक्षर किए गए थे। इसके अलावा यह एशिया में इस खेल की रक्षा और सुरक्षा करने के एएफसी के संकल्प को भी दर्शाता है। जबकि उनकी यह अनुशासनात्मक कार्रवाई फीफा के मैच-फिक्सिंग के खिलाफ रुख के भी अनुरूप है।

FIFA President Gianni Infantino
FIFA President Gianni Infantino

इसके अलावा फुटबॉल खेल की इस विश्व शासी निकाय (फीफा) ने पिछले साल पहले ‘फीफा इंटीग्रिटी समिट’ का आयोजन करके अपने इस रुख को फिर से दोहराया था। तब फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने पहले फीफा इंटीग्रिटी समिट में कहा भी था कि मैच में हेरफेर का खतरा अभी टला नहीं है और इससे तभी निपटा जा सकता है, जब फीफा और उसके सदस्य संघ मिलकर इसका मुकाबला करेंगे।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version