Football: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय फुटबॉल को नई दिशा देने की कोशिश के चलते हुए अब अपने गंगटोक दौरे में युवा खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलकर बड़ा संदेश दिया है। क्यूंकि इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से कहा कि उनको सिर्फ खेलने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। बल्कि ओलंपिक में खेलने के लक्ष्य के साथ कड़ी मेहनत करनी चाहिए। तभी तो उनके इस संदेश ने युवाओं में नया जोश भर दिया और भारतीय फुटबॉल के भविष्य को लेकर उम्मीदें भी बढ़ा दीं हैं।
इसी साल जून में खेला जाएगा फीफा विश्व कप 2026 :-
इसके अलावा इस बार फीफा विश्व कप 2026 का आगाज जून के महीने में होने वाला है। लेकिन इससे पहले अब पीएम मोदी की इस पहल ने भारतीय फैंस के अंदर इस टूर्नामेंट को लेकर भी काफी दिलचस्पी भी जगा दी है।

क्यूंकि भारत में क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल के भी काफी फैंस हैं और पीएम मोदी ने उनको अब फुटबॉल चुनने के लिए प्रेरित किया है। वहीं अब पीएम मोदी के ऐसा करने से फीफा विश्व कप जैसे बड़े मंचों पर भारत की मौजूदगी को लेकर भी नई चर्चा शुरू हो गई है।
पीएम मोदी ने बच्चों संग खेला फुटबॉल :-
पीएम मोदी ने अपने सिक्किम दौरे पर स्थानीय किशोर लड़के-लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला है। वहीं इस दौरान उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों के साथ समय बिताया और कुछ गोल भी किए। इस बीच कभी उन्होंने राइट विंग से तो कभी सेंटर फॉरवर्ड से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया है।

वहीं इस दौरान उन्होंने गोल करने के लिए अपने दाएं और बाएं पैर का बखूबी इस्तेमाल भी किया। इसके बाद एक वीडियो में पीएम मोदी कहते हैं कि, “मुझे क्या आपलोग फुटबॉल खेलना सीखाएंगे। ऐसा तो नहीं कि आपलोग मुझे हरा देंगे।”
पीएम मोदी ने युवाओं को दिया बड़ा मंत्र :-
इस दौरान प्रधानमंत्री ने मैच के बाद युवा खिलाड़ियों से कहा कि, “खेलने के लिए सिर्फ अभ्यास काफी नहीं है। मैच होना चाहिए। इससे हम सीखते हैं। हममें जुनून पैदा होता है। आने वाले दिनों में इसे लोकप्रिय बनाना है।

इस बीच आपको यह पता ही होगा कि भारत ओलंपिक 2026 की मेजबानी हासिल करने का प्रयास कर रहा है। वहीं उस समय तक आप लोग परिपक्व खिलाड़ी बन जाएंगे। इसलिए आप सभी को अभी से बेहतर करना का प्रयास करना चाहिए और अपनी तैयारी ओलंपिक खेलने के उद्देश्य से करनी चाहिए।”
मोदी ने दिया भारतीय फुटबॉल के लिए संकेत :-
पीएम मोदी के इस संदेश को भारतीय फुटबॉल के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। क्यूंकि इस समय भारतीय युवाओं को बड़े मंचों के लिए तैयार करने की बात ने खेल जगत में नई ऊर्जा भर दी है।

लेकिन इससे पहले पीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि, “गंगटोक की एक प्यारी सुबह, सिक्किम में अपने नन्हे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मजा ही कुछ और है।” इसके बाद एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि, “इन युवाओं के साथ फुटबॉल का एक जबरदस्त सेशन।” इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को फुटबॉल पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया।
पीएम मोदी ने किया विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ :-
इसके अलावा पीएम मोदी 27 अप्रैल की शाम को गंगटोक पहुंचे थे। इसके अलावा उनका मंगलवार का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। तभी तो इन बच्चों के साथ समय बिताने के बाद प्रधानमंत्री गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे। इस दौरान वह पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समारोह के समापन समारोह में भी भाग लेंगे।

यहां पर वह राज्य भर में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वहां पर वह सभा को संबोधित भी करेंगे। उनकी ये सभी परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, संपर्क, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि सहित कई क्षेत्रों को कवर करती हैं। अब उनका यह उद्देश्य केवल सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







