Mohamed Salah: मिस्र के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद सालाह ने लिवरपूल फुटबॉल क्लब को छोड़ने की घोषणा कर दी है। वहीं इस सीजन के अंत के साथ ही उनका लिवरपूल के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी समाप्त होने वाला है। इस बार उनके इस कॉन्ट्रैक्ट को रीन्यू नहीं किया जाएगा। वहीं अब इस बार को घोषणा उनके साथ ही क्लब ने भी कर दी है।
लेकिन इस बीच अब सवाल यह उठ रहे हैं कि सालाह लिवरपूल के अहम स्ट्राइकर माने जाते हैं। लेकिन इस बीच अब ऐसी क्या बात हो गई कि सालाह को इस टीम का साथ छोड़ना पड़ रहा है। क्यूंकि इस टीम को लेकर उन्होंने कभी कहा था कि वह यहीं से रिटायरमेंट तक खेलना चाहते हैं।
अपने भावुक वीडियो मैसेज में सलाह ने दिया बयान :-

इसके बाद अब मिस्र के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद सालाह ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है कि वह इस सीजन के अंत में लिवरपूल टीम का साथ छोड़ देंगे। इसके बाद अपने भावुक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा है कि वह चाहते थे कि उनके समर्थक यह खबर सीधे उनसे ही सुनें। वहीं इस बात को उन्होंने अपने फेयरवेल का पहला हिस्सा बताया है जो यह दर्शाता है कि आने वाले समय में उनकी तरफ से और भी विदाई संदेश सामने आ सकते हैं।
सालाह के साथ क्या हुआ था विवाद :-
इसके अलावा मोहम्मद सालाह और लिवरपूल क्लब के बीच विवाद की शुरुआत दिसंबर 2025 से हुई थी। तब सालाह ने सीधे तौर पर मैनेजर आर्ने स्लॉट पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं उस समय सालाह ने यह दावा किया था कि क्लब ने उन्हें प्लेइंग-11 में मौका न देकर ऐसे अपमानित किया मानो कि बस के नीचे फेंक दिया है।

इसके अलावा उनका यह बयान तब आया था जब सलाह को लगातार तीन मैचों में बेंच पर बैठाया गया था। इसके अलावा उन्होंने अपने योगदान को कमतर आंके जाने की बात कही थी। इसके चलते हुए तब इस टीम के भीतर और सार्वजनिक रूप से एक तनावपूर्ण माहौल बन गया था। इसके चलते हुए तब इस टीम के मनोबल पर भी असर पड़ा था। वहीं इसके अलावा उनके इस बयान के लगभग तीन महीने बाद सालाह ने टीम छोड़ने का एलान कर दिया है।
साल 2017 में लिवरपूल क्लब से जुड़े थे सालाह :-
इसके अलावा 33 वर्षीय स्टार फुटबॉल खिलाड़ी सालाह साल 2017 में एसएस रोमा से लगभग 50 मिलियन डॉलर में लिवरपूल क्लब में आए थे। इसके अलावा उन्होंने 435 मैचों में खेलते हुए 255 गोल किए हैं। इसके चलते हुए वह इस क्लब के ऑल-टाइम टॉप स्कोरर्स में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

इसके चलते हुए उन्होंने अपना नाम क्लब के महान खिलाड़ियों में दर्ज करा लिया है। इसके अलावा लिवरपूल क्लब में अपने नौ साल के करियर के दौरान सालाह ने टीम को कई ऐतिहासिक सफलताएं भी दिलाईं हैं। इस बीच क्लब की प्रीमियर लीग, यूईएफए चैंपियंस लीग, एफए कप, लीग कप, क्लब वर्ल्ड कप और यूईएफए सुपर कप जैसी बड़ी खिताबी जीत में उन्होंने अपना बड़ा योगदान भी दिया है।
चार बार गोल्डन बूट जीता चुके हैं सालाह :-
इसके अलावा अब उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों की बात करें तो सालाह ने चार बार प्रीमियर लीग गोल्डन बूट भी जीता है। इसके चलते हुए उन्होंने थियरी हेनरी के रिकॉर्ड की बराबरी भी की थी। इसके अलावा साल 2017-18 का उनका क्लब के लिए पहला सीजन रहा था, इसमें उन्होंने कुल 44 गोल किए थे। वहीं उनकी यह उपलब्धि आज भी प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शनों में गिना जाता है।

इसके अलावा अब अपने विदाई संदेश में सालाह ने लिवरपूल क्लब, शहर और फैंस के प्रति अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त कीं हैं। इसके बाद उन्होंने कहा है कि लिवरपूल उनके लिए सिर्फ एक क्लब नहीं, बल्कि एक भावना, इतिहास और आत्मा है। इस बीच अब उन्होंने उन लों को याद किया है जब टीम ने जीत का जश्न मनाया और कठिन समय में साथ खड़ी रही थी। वहीं अब सालाह का इस क्लब से अलग होना लिवरपूल के लिए एक बड़ा झटका है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







