Saturday, June 20

Archery Asia Cup 2026: भारत के तीरंदाजों ने एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट के पहले चरण में बीते दिन बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन दो कांस्य पदक जीत लिए हैं। वहीं अब इन कांस्य पदकों के चलते हुए भारतीय तीरंदाजी के भविष्य के लिए एक मजबूत आधार भी तैयार हो गया है। क्यूंकि अब उनका यह प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा और देश में तीरंदाजी के खेल को और अधिक बढ़ावा देगा।

तीरंदाजी एशिया कप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा :-

भारत के तीरंदाजों ने एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट के पहले चरण में बीते दिन बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन दो कांस्य पदक जीत लिए हैं। इसके अलावा पुरूष रिकर्व और महिला कंपाउंड टीम स्पर्धाओं के फाइनल में भी भारत के तीरंदाजों ने प्रवेश कर लिया है।

Indian Archery Team
Indian Archery Team

इससे पहले पिछली बार भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने कांस्य जीता था। वहीं इस बार भारतीय टीम फाइनल खेलकर अपने पदक के रंग को बदलना चाहेगी। क्यूंकि इस बार चिकिथा तानीपर्थी, राज कौर और तेजल साल्वे की भारतीय तिकड़ी ने स्थानीय खिलाड़ी कन्यावी मानीसोम्बात्कुल, कानोकनापुस काएचोम्फू और चानीदप्पा तानारत्पितिनान को 229-226 से हरा दिया है। इसके बाद अब सेमीफाइनल में उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त कजाखस्तान की जोड़ी से होगा।

Indian Archery Team
Indian Archery Team

इसके अलावा पुरूष कंपाउंड वर्ग में क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहने के बावजूद भारतीय तीरंदाज खिताब बरकरार रखने में नाकाम रहे है। इसके चलते हुए इस बार उनको केवल कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा है। क्यूंकि भारतीय तीरंदाज रजत चौहान, ऋषभ यादव और उदय कम्बोज को वियतनाम के हाथों सेमीफाइनल में 233-234 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद कांस्य पदक के मैच में भारतीय टीम ने भूटान को 234-232 से हरा दिया था।

Archery Asia Cup 2026
Archery Asia Cup 2026

इसके अलावा रिकर्व वर्ग में भारतीय पुरूष टीम मलयेशिया को 5-1 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। इस दौरान भारत के तीरंदाज देवांग गुप्ता, सुखचैन सिंह और जुयेल सरकार ने मैच में एक भी सेट गंवाये बिना जीत दर्ज की है। वहीं अब फाइनल में उनका सामना कजाखस्तान की टीम से होगा। जबकि महिला रिकर्व टीम की तिकड़ी रूमा बिस्वास, कीर्ति और रिद्धि फोर ने मलयेशिया को 5-1 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version