Under-20 SAFF Cup: भारत आज गुरुवार को सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप के अपने पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीतना चाहेगी। इसके चलते हुए आज भारत सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने वाला है।
इस टूर्नामेंट में जहां एक जीत से सेमीफाइनल की राह आसान हो सकती है। तो इस बीच भारत के कोच महेश गवली ने कहा है कि भारतीय टीम इस मुकाबले को सामान्य मैच की तरह लेते हुए सकारात्मक शुरुआत पर ध्यान देगी।
आज पाकिस्तान फुटबॉल टीम से भिड़ेगी भारतीय टीम :-

सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप के अपने पहले मैच में आज गुरुवार को भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम अपनी चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने वाली है। इस मैच में आज भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। वहीं इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ एक ही ग्रुप में है। इसके बाद भारतीय टीम आगामी शनिवार को बांग्लादेश टीम के खिलाफ मैच खेलेगी।
इस टूर्नामेंट में एक जीत बनेगी निर्णायक :-
इसके अलावा इस ग्रुप में भारत के लिए केवल दो मैचों में से एक जीत सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान की टीम को 2-0 से हराया था।

इसके बाद अब पाकिस्तान की टीम को अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को जिन्दा रखने के लिए आज मैच जीतना काफी जरुरी है। इसके अलावा आज भारतीय टीम को पाकिस्तान की टीम के खिलाफ अधिक आत्मविश्वासी होने से भी बचना होगा।
आज मैच को लेकर बोले भारतीय कोच गवली :-

इसके अलावा भारत के अंडर-20 के कोच महेश गवली ने कहा है कि, “भारत बनाम पाकिस्तान की टीम के बीच हमेशा एक बड़ा मैच होता है। तभी तो हम इसको किसी भी अन्य मैच की तरह ही ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में अब हमारे लिए सभी मैच महत्वपूर्ण है। तभी तो आज इस मैच में जीतकर हमारा पूरा ध्यान टूर्नामेंट की अच्छी और सकारात्मक शुरुआत करने पर ही लगा है।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







