IPL Record: आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ खेलते हुए कई बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी एक अलग पहचान भी बनाई है। इस बीच इन सभी खिलाड़ियों ने न केवल बड़े स्कोर खड़े किए थे बल्कि कई बार अकेले दम पर मैच का रुख भी पलट कर रख दिया था। इस बीच आइए ऐसे में आईपीएल के इस आगामी संस्करण से पहले आरसीबी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. महेंद्र सिंह धोनी : 906 रन :-
इस सूची में पहले स्थान पर चेन्नई सुपरकिंग्स पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने इस टीम के खिलाफ अपना पहला मैच साल 2008 के सीजन में खेला था।

वहीं तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 38 मैचों की 35 पारियों में खेलते हुए 39.39 की बल्लेबाजी औसत और 143.12 की स्ट्राइक रेट से 906 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से हमें 4 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। जबकि इस टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 84 रन का रहा है।
2. डेविड वार्नर : 862 रन :-
इस सूची में दसूरे पायदान पर कंगारू टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का नाम आता है। इसके अलावा वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम और सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तरफ से खेले हैं। इसके चलते हुए उन्होंने आरसीबी टीम की तरफ से भी काफी सारे रन बनाए हैं।

इस टीम के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 23 मैचों की 23 पारियों में 41.04 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 160.52 की स्ट्राइक रेट से 862 रन बनाए हैं। वहीं इस टीम के खिलाफ उनके बल्ले से 1 शतक और 9 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 100 रन का रहा है। इस टीम के खिलाफ उनके बल्ले से 81 चौके और 44 छक्के भी आए हैं।
3. रोहित शर्मा : 848 रन :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2008 में ही आरसीबी टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक वह इस टीम के खिलाफ खेले गए 34 मैच की 33 पारियों में 848 रन भी बना चुके हैं।

जबकि इस बीच वह 2 बार नाबाद भी रह चुके हैं। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 27.35 और स्ट्राइक रेट 136.99 की रही है। वहीं आरसीबी टीम के खिलाफ खेलते हुए अभी तक उनके बल्ले से 7 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 94 रन का रहा है।
4. अजिंक्य रहाणे : 801 रन :-
इस सूची में चौथे स्थान पर मौजूदा कोलकाता नाईट राइडर्स टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम आता है। जबकि वह अभी तक आईपीएल लीग में कुल 6 टीमों की तरफ से खेल चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में उन्होंने साल 2009 में आरसीबी टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था।

तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 26 मैचों की 24 पारियों में खेलते हुए 36.40 की बल्लेबाजी औसत और 134.39 की स्ट्राइक रेट से 801 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से हमें 1 शतक और 5 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। वहीं आरसीबी टीम के खिलाफ खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 103 रन का रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







