पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत होने वाली हैं। इस बार दो नयी टीमों को भी शामिल किया गया हैं। हालाँकि मुकाबले सिर्फ दो ही ग्राउंड में खेले जायेंगे। जबकि, उसमें दर्शकों की भी एंट्री नहीं होगी।
पहला मुकाबला हैदराबाद किंग्समैन और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।
हैदराबाद किंग्समैन बनाम लाहौर कलंदर्स हेड टू हेड
हैदराबाद किंग्समैन और लाहौर कलंदर्स के बीच अब तक कोई भी मुकाबला नहीं खेला गया हैं। यह पहला मौका हैं जब दोनों टीमें आमने सामने आएँगी।
गद्दाफी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
गद्दाफी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।
गद्दाफी स्टेडियम की स्क्वायर बाउंड्री भी बहुत छोटी नहीं है, जिसकी वजह से इसे पार करना आसान होता है। रात के मुकाबलों में यहां ओस की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद और ज्यादा अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 177-185 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 63% यानी 76 विकेट और स्पिनर्स ने 37% मतलब 45 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177-185 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 151-162 रन
पेसर्स के विकेट: 63% (76 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 37% (45 विकेट)
कैसा रहेगा आज लाहौर का मौसम
मौसम विज्ञान के अनुसार 26 मार्च को लाहौर का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें हैदराबाद किंग्समैन बनाम लाहौर कलंदर्स मैच?
हैदराबाद किंग्समैन और लाहौर कलंदर्स के बीच आज यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी। हालाँकि मीडिया ख़बरों की मानें, तो पीसीबी अपने यूट्यूब चैनल में लाइव स्ट्रीमिंग कर सकती हैं।
लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग 11
लाहौर कलंदर्स संभावित प्लेइंग इलेवन
फखर जमान, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद नईम, तैयब ताहिर, सिकंदर रजा, हुसैन तलत, दासुन शनाका, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), उसामा मीर, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान) .
हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग इलेवन
शरजील खान, सईम अयूब, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कुसल परेरा (विकेटकीपर), माज़ सदाकत, हम्माद आजम, अहमद हुसैन, आकिफ जावेद, ओटनील बार्टमैन, राइली मेरेडिथ।
हैदराबाद किंग्समैन बनाम लाहौर कलंदर्स: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
शाहीन शाह अफरीदी (लाहौर कलंदर्स)
लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी हमेशा टीम को फ्रंट से लीड करते हैं। गद्दाफी पिच पर लाइट्स के अंडर नई गेंद के साथ, शाहीन इस समय काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। उनके पास नयी गेंद से विकेट लेने की कला हैं जो कि उन्हें घातक बनाती हैं।
ग्लेन मैक्सवेल (हैदराबाद किंग्समेन)
टी20 क्रिकेट में मैक्सवेल एक धाकड़ खिलाड़ी हैं। वे अकेले दम पर कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदल सकते हैं। अगर वे मिडल ओवरों में लय पकड़ लेते हैं, तो हैदराबाद किंग्समेन के पास एक ऐसा मैच विनर है जो उन्हें आसानी से मैच जीता सकता हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







