42 साल के ज्लाटन इब्राहमोविच ने अपने फुटबॉल करियर से संन्यास की खबर देकर सबको हैरान कर दिया है। जीं, हां 2022-23 सीजन के एसी मिलान में अपने आखिरी मैच के बाद इब्राहिमोविच ने फुटबॉल जगत से संन्यास की घोषणा कर दी है। बीते साल अक्टूबर में इस खिलाड़ी ने मिलान को छोड़ने का फैसला किया था। बता दें, ज्लाटन इब्राहिमोविच का नाम दुनिया के लोकप्रिय खिलाड़ियों में लिया जाता है।

न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते रविवार को इब्राबिमोविच को खेल शुरु होने से पहले स्टेडियम में मौजूद उनके प्रशंसकों ने गुडबाय का बैनर दिखाया, जिसके बाद इब्रा की आखों में आंसू आ गए। इसके बाद स्वीडन के इस स्टार फुटबालर ने सान सिरो में एक भावुक कर देने वाला भाषण दिया और इसी दौरान अपने संन्यास की भी घोषणा की।

Zlatan Ibrahimovic

संन्यास की इब्रा ने किसी को नहीं दी जानकारी

मिलान के साथ करार खत्म होने पर उनके मैनेजमेंट ने घोषणा की थी इस खिलाड़ी के लिए एक खास कार्यक्रम रखा जाएगा। लेकिन किसी को पता नहीं था कि वो संन्यास की घोषणा कर देंगे। यहां तक कि इब्राबिमोविच ने बताया कि उनके परिवार तक इस फैसले के बारे में पता नहीं था।

अपने संन्यास की घोषणा करते हुए इब्रा ने कहा कि, यह फुटबाल को अलविदा कहने का समय है, लेकिन आपको नहीं। मेरे पास अभी आपके लिए बहुत सारी संभावनाएं हैं।  एसी मिलान से पहले इब्राबिमोविच ने माल्मो, अजाक्स, जुवेंटस, इंटर मिलान, बार्सिलोना, पेरिस सेंट-जर्मेन, मैनचेस्टर यूनाईटेड और एलए गैलेक्सी के लिए खेला है। साल 2020 में उन्होंने मिलानेलो में दूसरा स्पेल बी शुरू किया था। इस दौरान इब्राबिमोविच को कई चोट लगी। जिस कारण से वो इस सीजन के सिर्फ चार ही मैच खेल पाए थे।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version