Football: भारत के 40 वर्षीय सुनील छेत्री ने फुटबॉल में अपने देश को खिताब दिलाने के लिए अपने सन्यास से वापस आने का फैसला किया है। इस बार भारतीय फुटबॉल टीम एशिया कप क्वालिफायर में अपना पहला मैच 25 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाली है। तभी तो इसी प्रतियोगिता में अपने देश को सफलता दिलाने के लिए छेत्री ने इस महीने के शुरू में संन्यास से वापसी करने की घोषणा की थी।

आज मालदीव से भिड़ेगा भारत :-

India football team
India football team

भारत और मालदीव की फुटबॉल टीम के बीच आज बुधवार को एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच खेला जाने वाला है। वहीं इस मैच में सभी की निगाहें संन्यास से वापसी करने वाले भारत के स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री पर भी रहने वाली हैं। इसके अलावा यह मैच अब इसी स्थान पर बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले एएफसी एशियाई कप क्वालिफायर मैच के लिए ड्रेस रिहर्सल के रूप में भी काम करने वाला है।

25 मार्च को बांग्लादेश से खेलेगा भारत :-

एशिया कप क्वालिफायर में भारतीय फुटबॉल टीम अपना पहला मैच 25 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाला है। क्यूंकि भारत के 40 वर्षीय छेत्री ने इस प्रतियोगिता में भारत को सफलता दिलाने के लिए ही इसी महीने के शुरू में संन्यास से वापसी करने की अपनी घोषणा कर दी थी।

Sunil Chhetri
Sunil Chhetri

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अपनी वापसी की घोषणा के बाद यह भारत के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर छेत्री का भी पहला ही मैच होने वाला है। इस बीच भारत के मुख्य कोच मानोलो मार्केज ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा है कि, “मेरे लिए यह पहला अवसर है जब हम यहां खेल रहे हैं, लेकिन मैंने यहां के कई कोचों और खिलाड़ियों के साथ काम किया है।”

India football team
India football team

इसके अलावा मुझे यह पता था कि यह बहुत अच्छी जगह है। क्यूंकि मुझे याद है जब मैंने पिछले साल शिलांग में डूरंड कप देखा था। तब भी मैंने कहा था कि, “वाह, मैदान, भीड़, माहौल, सब कुछ अच्छा है। मैं इस समय मजाक नहीं कर रहा हूं। मैंने कहा था कि हमारे लिए बहुत अच्छा होगा अगर एक दिन हमारी राष्ट्रीय टीम यहां खेल सके।”

इसके अलावा भारत के डिफेंडर मेहताब सिंह ने कहा है कि, “हमें शिलांग में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह हमारे लिए पहली बार है कि जब हमारी राष्ट्रीय टीम यहां खेलने वाली है। वहीं उत्तर-पूर्व अपने फुटबॉल प्रशंसकों के लिए जाना जाता है। यहां के लोगों के लिए फुटबॉल सबसे बड़ा खेल है। तभी तो अब इस खेल को विभिन्न क्षेत्रों में ले जाना भारतीय फुटबॉल के लिए बहुत अच्छी बात है।

India football team
India football team

इसके चलते हुए अब हमारी भारतीय टीम इस मुकाबले में एक बड़ी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है। वहीं इस बीच हमें मालदीव को किसी भी तरह से कम करके नहीं आंकना चाहिए। इसके अलावा हमें इस मैच से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच से पहले यह पता करने का मौका मिलेगा कि हमको अभी किन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version