Khelo India Games: भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खेलो इंडिया गेम्स की काफी तारीफ की है। तभी तो इस बार खेलो इंडिया पैरा खेल 2025 यहां पर 20 से 27 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। इनमें पूरे देश से लगभग 1300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं।
देवेंद्र झाझरिया ने दिया अपना बयान :-
इस मौके पर भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा है कि, “यह तो सिर्फ एक शुरुआत है और हमें पूरी उम्मीद है कि हमारा देश भारत आने वाले भविष्य में प्रमुख पैरा प्रतियोगिताओं की मेजबानी भी करेगा।

इसके अलावा भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया कार्यक्रम की काफी तारीफ की थी। इस बीच उन्होंने कहा था कि यह भारत के युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने के लिए शुरुआती मंच बन गया है।

इसके बाद भारत के खेल मंत्री मांडविया ने खेलो इंडिया पैरा खेल 2025 के लोगो, गान और शुभंकर के लॉन्च के मौके पर कहा था कि, “हम यहां खेलो इंडिया पैरा गेम्स के लॉन्च समारोह के लिए आए हैं। इसके अलावा यह खेलो इंडिया गेम्स देश के युवा खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्टता हासिल करने, अनुभव प्राप्त करने और फिर वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का महत्वपूर्ण मंच बन गया है।

इसके आगे उन्होंने कहा कि यहीं पर ही खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 आगामी 20 से 27 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। इनमें इस बार पूरे देशभर से करीब 1300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं। तभी तो इस मौके पर भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा है कि यह तो सिर्फ एक शुरुआत है और हमें पूरी उम्मीद है कि हमारा देश भारत आने वाले भविष्य में प्रमुख पैरा प्रतियोगिताओं की मेजबानी भी करेगा।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







