India Latest FIFA Ranking: गुरुवार (20 जून) को फीफा की नई रैंकिंग जारी हो गई है, जिसमें भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (Indian Football Team) को बड़ा झटका लगा है। पिछली बार जारी की गई रैंकिंग के मुकाबले वह Latest FIFA Rankings में तीन पायदान नीचे खिसक गई है। हालाँकि,यह पहली बार नहीं है जब India ने फीफा रैंकिंग में गिरावट दर्ज की है। दिसम्बर 2023 में टॉप 100 में जगह बनाने के बाद से वह रैंकिंग में लगातार नीचे जा रही है।
गौरतलब हो कि, पिछले कुछ महीने India की फुटबॉल टीम के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। कप्तान सुनील छेत्री के संन्यास लेने के ठीक बाद इगौर स्टिमैक को मुख्य कोच पद से हटा दिया गया। अब उन्हें फीफा रैंकिंग में भी बड़ा झटका लगा है। आने वाले कुछ महीने भी भारतीय फुटबॉल के लिए काफी मुश्किलों से भरे हो सकते हैं।
Latest FIFA Rankings में 124वें पायदान पर पहुंची India
ताजा आईसीसी रैंकिंग (Latest FIFA Ranking) के अनुसार, India अब विश्व रैंकिंग में 124वें स्थान पर पहुँच गई है, जो पिछली बार जारी की गई रैंकिंग से तीन पायदान नीचे है। बता दें कि, फीफा रैंकिंग में भारत पिछले साल दिसंबर से लगातार नीचे खिसक रहा है। पिछले साल वे 99 की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के साथ टॉप 100 में शामिल हुए थे, लेकिन उसके बाद से उनकी रैंकिंग में लगातार गिरावट जारी है। इतना ही नहीं, यदि एशियाई देशों के बीच उनकी रैंकिंग देखें तो वह 22वें स्थान पर आ गई है, जो लेबनान, फिलिस्तीन और वियतनाम जैसे देशों से पीछे है।
हालाँकि, Latest FIFA Rankings में India का नीचे खिसकना तो पहले से ही लग रहा था, क्योंकि वे फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग अभियान के तीसरे दौर में आगे नहीं बढ़ सके, क्योंकि वे कुवैत और कतर के बाद ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहे थे।
भारत को क्वालीफाइंग अभियान में अपने बचे हुए दो मैचों में से कम से कम एक जीतना था, लेकिन कोलकाता में कुवैत के खिलाफ़ 0-0 से ड्रॉ रहा और उसके बाद घर से बाहर कतर के खिलाफ़ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इन दो मैचों के परिणामस्वरूप भारत के अंक 1146 से गिरकर 1139.36 हो गए।
हाल के मैचों में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने मुख्य कोच इगोर स्टिमैक को बर्खास्त कर दिया। हालाँकि, अभी तक नए कोच की नियुक्ति नहीं हुई हा, लेकिन जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है।
AIFF के बयान में कहा गया है, “सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम के फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफिकेशन अभियान के निराशाजनक परिणाम को देखते हुए, सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की कि टीम को आगे ले जाने के लिए एक नया मुख्य कोच सबसे उपयुक्त होगा।”
गौरतलब हो कि, स्टिमैक पांच साल तक भारतीय टीम के साथ रहे, लेकिन उनके कार्यकाल में भारत का प्रदर्शन काफी उतार-चढाव वाला रहा। हालाँकि, उन्होंने मुख्य कोच के रूप में चार ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की, लेकिन फीफा विश्व कप क्वालीफायर और एएफसी एशियाई कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में टीम को आगे बढ़ाने में मदद नहीं कर सके। उन्होंने भारत के लिए 53 मैचों की देखरेख की, जिनमें से 19 में जीत मिली, 14 ड्रॉ हुए और 20 में हार मिली।

