CAFA Nations Cup: भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने सीएएफए नेशंस कप के मैच में अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला है। इसके बाद अब भारतीय फुटबॉल टीम को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए ईरान और ताजिकिस्तान की टीम के बीच मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। क्यूंकि भारतीय टीम का यह ग्रुप बी में अंतिम मैच था। इसके चलते हुए अब भारतीय टीम ने अपने अभियान का समापन तीन मैचों में चार अंक के साथ किया है।
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेला ड्रा :-
सीएएफए नेशंस कप के अपने अंतिम मैच में भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने अफगानिस्तान टीम के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला है। इस मैच में खेलते हुए भारतीय टीम मौकों का फायदा नहीं उठा सकी। वहीं अब उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।

इसके अलावा भारतीय टीम का यह ग्रुप बी में अंतिम मैच भी था। भारत ने अब इसके चलते हुए अपने अभियान का अंत तीन मैचों में चार अंक के साथ किया है। वहीं अभी भी भारतीय टीम की आगे बढ़ने की उम्मीदें पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है।
ईरान-ताजिकिस्तान के बीच मैच के नतीजे पर निर्भर भारतीय टीम :-
इसके अलावा इस टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए भारतीय टीम को अब ईरान और ताजिकिस्तान के बीच होने वाले मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। वहीं इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने काफी आक्रामक शुरुआत की थी। लेकिन भारतीय टीम ने अपने शुरुआती जवाबी हमलों में अधिक स्पष्ट मौके बनाए थे।

इस मैच में 15 मिनट के खेल के बाद आशिक कुरुनियन ने बाईं ओर से गेंद इरफान याडवाड के पास पहुंचाई लेकिन वह गोल करने में नाकाम रहे थे। इसके बाद भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने खेल के 24वें मिनट में अली रेजा पनाही लंबे शॉट पर शानदार बचाव किया। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही इरफान का शॉट भी गोल पोस्ट से बाहर चला गया था।

इसके बाद खेल के 34वें मिनट में कुरुनियन अफगानिस्तन के सेंटर-बैक महबूब हनीफी को छकाने में कामयाब रहे और बॉक्स के अंदर गेंद छीन ली। इसके बाद फिर भारतीय खिलाड़ी को केवल गोलकीपर फैसल अहमद हमीदी को मात देनी थी। लेकिन इस बार भी विरोधी गोलकीपर ने उनके प्रयास को विफल रह दिया। तब कुरुनियन को हमीदी से टकराने के कारण फाउल दिया गया था।
इसके बाद दूसरे हाफ का पहला बड़ा मौका लगभग एक घंटे के खेल के बाद आया था, जब निखिल प्रभु ने गेंद जितिन की ओर बढ़ाई लेकिन वह गेंद तक नहीं पहुंच पाए। इसके बाद जितिन का शॉट 66वें मिनट में भी गोल के ऊपर से बाहर निकल गया। इसके बाद मैच के अंत में अफगानिस्तान ने तेजी दिखाई लेकिन भारत की रक्षापंक्ति ने धैर्य बरकरार रखते हुए मैच ड्रॉ करा दिया। इससे पहले भारत और अफगनिस्तान की टीम के बीच खेले गए पिछले मैचों में मार्च 2024 में 2026 विश्व कप क्वालीफायर के दूसरे दौर के दौरान इसी टीम से हार गया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

