Saturday, June 20

नवंबर फीफा इंटरनेशनल विंडो भारत की अंडर-23 पुरुष राष्ट्रीय टीम को फिर से एक्शन में लाती है, क्योंकि वे शनिवार, 15 नवंबर, 2025 को पथुम थानी के थम्मासैट स्टेडियम में थाईलैंड U-23 के साथ एक फ्रेंडली मैच खेलेंगे। मैच 15:30 IST पर शुरू होगा। 7 नवंबर से कोलकाता में कैंप, 13 को टीम थाईलैंड रवाना। ब्लू कोल्ट्स ने 7 नवंबर से कोलकाता में तैयारी शुरू की और 13 नवंबर को थाईलैंड के लिए प्रस्थान किया। टीम में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, ताकि भविष्य के लिए खिलाड़ियों का बड़ा पूल तैयार किया जा सके।

कोच नौशाद मूसा ने शामिल किए 10 नए चेहरे

मुख्य कोच नौशाद मूसा ने 23 सदस्यीय टीम में 10 नए खिलाड़ियों को जगह दी है। उन्होंने कहा कि टीम में नए चेहरों को समझने और उनकी मानसिकता जानने के लिए यह कैंप बहुत महत्वपूर्ण था। खिलाड़ी हमारी योजनाओं को अच्छे से लागू कर रहे हैं। मूसा ने कहा कि नए खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और योजनाओं को सीखने में तेज़ हैं। उन्होंने भविष्य के लिए 50- 60 खिलाड़ियों का मजबूत ग्रुप बनाने पर जोर दिया।

फ्रेंडली में सभी खिलाड़ियों को मौका देने की योजना

मूसा ने स्पष्ट किया कि फ्रेंडली मैचों में वह सभी खिलाड़ियों को बराबर खेलने का समय देने की कोशिश करते हैं, जिसमें तीनों गोलकीपर भी शामिल हैं। थाईलैंड U-23 की चुनौती होगी कड़ी

थाईलैंड की U-23 टीम ने इस वर्ष आसियान चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया था। मूसा ने कहा कि थाईलैंड जैसी तेज़ टीम के खिलाफ सावधानी और गति दोनों की जरूरत होगी।

एशियाई खेलों की तैयारी AIFF बना रहा है मजबूत प्लान

AIFF ने अगले साल जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय U-23 टीम को तैयार करने की जिम्मेदारी ली है और हर फीफा विंडो में फ्रेंडली मैच आयोजित कर रहा है। इंडोनेशिया के खिलाफ पिछले फ्रेंडली मैचों में मिला आत्मविश्वास अक्टूबर विंडो में ब्लू कोल्ट्स ने इंडोनेशिया U-23 के खिलाफ 2 मैच खेले। पहला 2-1 से जीते और दूसरा 1-1 से ड्रॉ रहा। इन मैचों से नए खिलाड़ियों को अच्छी एक्सपोज़र मिला। “खिलाड़ियों में अब ज्यादा आत्मविश्वास दिख रहा है” कोच मूसा ने कहा कि कैंप और मैचों के अनुभव से खिलाड़ियों के खेल और बॉडी लैंग्वेज में आत्मविश्वास बढ़ा है। अब खिलाड़ी किसी भी टीम का सामना बिना डर के करना सीख रहे हैं।

थाईलैंड फ्रेंडली के लिए भारत की U-23 टीम (स्क्वॉड)

गोलकीपर: दीपेश चौहान, कमालुद्दीन एके, मोहनराज के.

डिफेंडर: हर्ष पलांडे, जोसेफ जस्टिन, राज बासफोर, रोनी खारबुडन, सुमित शर्मा ब्रह्मचरीमयूम, सनातोम्बा सिंह यंग्लेम, याईफारेम्बा चिंगखाम

मिडफील्डर: आयुष देव छेत्री, लालरिनलियाना हनमते, मंगलेंथांग किपगेन, शमी सिंगमायुम, विनिथ वेंकटेश, शिवाल्डो सिंह चिंगंगबाम, विबिन मोहनन, मोहम्मद ऐमेन

फॉरवर्ड: एलन साजी, कोरू सिंह थिंगुजम, लालथैंकिमा, राहुल राजू, थोई सिंह हुइड्रोम

 कोच: नौशाद मूसा

फुटबॉल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version