SAFF U17: सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में भारतीय फुटबॉल टीम को नेपाल की टीम से अपना मैच खेलना है। इन दोनों टीमों का यह मैच रेसकोर्स इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा भारतीय टीम अपने ग्रुप चरण में अभी तक अजेय रही थी। वहीं भारतीय टीम की असली अग्निपरीक्षा तो नेपाल के सामने होगी।
सेमीफाइनल में नेपाल से भिड़ेगी भारतीय टीम :-
भारतीय फुटबॉल टीम को सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में नेपाल की मजबूत फुटबॉल टीम से अपना मैच खेलना है। इन दोनों टीमों का यह मैच रेसकोर्स इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा भारतीय टीम अपने ग्रुप चरण में अभी तक अजेय रही थी। इसके अलावा भारत अभी तक सबसे प्रभावशाली टीम रही है। क्यूंकि उन्होंने मालदीव (6-0), भूटान (1-0) और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (3-2) से हराया था। इसके चलते हुए वह अपने ग्रुप बी में शीर्ष पर भी रही है।

पाकिस्तान की फुटबॉल टीम के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद भारत के मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस विशेष तौर पर खुश नजर आए। क्यूंकि उन्होंने इस मैच में अपने खिलाड़ियों के दबाव को झेलने के तरीके की प्रशंसा की। इसके बाद उन्होंने द-एआईएफएफ.कॉम से कहा कि, “पाकिस्तान को हराना हमारे लिए अच्छा परिणाम रहा और टीम ने इतने महत्वपूर्ण मैच में दबाव को जैसे संभाला उससे मैं बहुत खुश हूं। इस मैच में सभी खिलाड़ियों ने जज्बा और अनुशासन दिखाया था। वहीं अब सेमीफाइनल से पहले हमें इस प्रदर्शन से आत्मविश्वास मिला है।”

जबकि दूसरी तरफ नेपाल एक मैच (मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 2-0) जीता और दूसरा मैच (बांग्लादेश के खिलाफ 0-4) से हारकर अपने ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहा है। इसके अलावा भारतीय कोच फर्नांडिस नेपाल के संभावित खतरे को लेकर सतर्क भी हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि. “नेपाल के खिलाड़ी कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं और उनके पास अच्छी व्यक्तिगत प्रतिभा वाले कई खिलाड़ी हैं। इस बीच अब मुझे लगता है कि हम एक बेहद प्रतिस्पर्धी मैच की उम्मीद कर सकते हैं और हमारा ध्यान अच्छी तैयारी, संगठित रहने और अपनी क्षमता के अनुसार खेलने पर लगा है।”

इसके बाद उन्होंने नॉकआउट चरण में भारतीय टीम को दबाव में संयमित रहने और अपनी योजना पर टिके रहने की जरूरत के बारे में याद दिलाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि. “हमारे लड़के टूर्नामेंट के इस चरण के महत्व को समझते हैं। यह शांत रहने, साथ मिलकर कड़ी मेहनत करने और मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देने के बारे में है। तभी तो हम इसी लय को आगे बढ़ाना चाहते हैं और अपने लक्ष्य की ओर एक कदम और बढ़ाना चाहते हैं।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







